RR vs RCB Highlights: राजस्थान ने अपने घर में आरसीबी को पांचवीं बार दी पटखनी, जीत का चौका भी जड़ा
RR vs RCB Highlights: राजस्थान ने अपने घर में आरसीबी को पांचवीं बार दी पटखनी, जीत का चौका भी जड़ा
जयपुर के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए और राजस्थान रॉयल्स को 184 रन का लक्ष्य दिया। विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 72 गेंदों पर 12 चौके और 4 छक्के की मदद से 113 रन की नाबाद पारी खेली। कोहली का यह मौजूदा सीजन में पहला शतक है और आईपीएल करियर का 8वां शतक है। वहीं, फाफ डु प्लेसिस ने कप्तानी पारी खेली, लेकिन वे अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 33 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के मदद से 44 रन बनाए। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज एक रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, डेब्यूटांट सौरव चौहान कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। वे 9 रन बनाकर आउट हो गए। राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 5 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी की दूसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले वापस लौट गए। इसके बाद संजू सैमसन और जोस बटलर ने शानदार साझेदारी कर टीम को संभाला। संजू सैमसन ने 42 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 69 रन बनाए। वहीं, जोस बटलर ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया और मैच भी जिताया। उन्होंने 58 गेंदों पर 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 100 रन की नाबाद पारी खेली। रियान पराग बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के रीस टॉपले ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।
IPL 2024, RR vs RCB Dream11 Prediction | RR Vs RCB Live Streaming | RCB vs RR Playing 11
IPL 2024 Live Cricket Score, RR vs RCB TATA IPL 2024 Live Cricket Score Streaming Online Today Match:
जस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा वही लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। राजस्थान के पास जीत का चौका लगाने का मौका है।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल।
RCB vs RR Pitch Report: बैंगलोर और राजस्थान के बीच आज के मैच की पिच रिपोर्ट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।
rcb vs rr full scorecard
