PBKS vs MI T20 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 58वां मैच आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम (HPCA Cricket Stadium, Dharamshala) पर खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर(Shreyas Iyer) के हाथों में है। वहीं मुंबई इंडियन्स की कप्तानी जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) संभाल रहे हैं। पंजाब किंग्स का यह सीजन का 12वां मुकाबला है। इससे पहले खेले 11 मुकाबलों में से पंजाब को 6 मैच में जीत मिली है और 4 में हार मिली है। उसका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। वहीं प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस का भी यह 12वां मैच है। उसे अबतक केवल 3 मैच में जीत मिली है वहीं 8 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब की टीम 13 अंक के साथ चौथे और मुंबई इंडियन्स की टीम नौवें पायदान पर है। पंजाब की नजर प्लेऑफ में एंट्री पर है वहीं मुंबई को कोशिश आखिरी के कुछ मैचों में जीत दर्ज करके साथ बचाने पर, ऐसे में दोनों के बीच आज कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं इस मुकाबले में जानिए सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला?
कब शुरू होगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स के बीच आईपीएल 2026 का 58वां मैच (PBKS vs MI Match Timing)
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच आईपीएल 2026 का 58वां मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स के बीच मैच का टॉस (PBKS vs MI Match Toss Timing)
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच खेले जाने वाले मैच का टॉस शाम 07.00 PM बजे होगा। मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा।
कौन जीता पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today PBKS vs MI Match Toss)
मुंबई इंडियन्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ जीता टॉस, किया पहले गेंदबाजी का फैसला।
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स आज के मैच की प्लेइंग-11 (PBKS vs MI Playing 11)
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह(कप्तान), रघु शर्मा।पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन्स की आईपीएल 2026 टीमें (Punjab Kings vs Mumbai Indians Titans IPL 2026 Full Squads)
पंजाब किंग्स(Punjab Kings Full Squad):-
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिचेल ओवेन, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शियस, पाइला अविनाश, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians Full Squad):- नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राज बावा, विल जैक, कॉर्बिन बॉश, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डीकॉक, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, एएम ग़ज़नफ़र, मयंक रावत, रघु शर्मा, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार, रॉबिन मिंज
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
