क्रिकेट

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले भारत की चिंताएं बढ़ीं, शानदार बल्लेबाज हुआ चोटिल

Sai Sudharsan Injury Update: भारतीय टेस्ट टीम के शानदार युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन एक बार फिर चोटिल हो गए हैं। चोट कितनी गंभीर है, ये तो कुछ समय बात पता चलेगा लेकिन इससे पहले वे श्रीलंका दौरे में भी चोट की वजह से बाहर हुए थे और अब सामने न्यूजीलैंड का अहम दौरा है।

Image

साई सुदर्शन फिर हुए चोटिल! (SLC)

Sai Sudharsan Injury: भारत का न्यूजीलैंड दौरा जल्द ही शुरू होने वाला है लेकिन भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस व चोटों के मामले खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा अपडेट बल्लेबाज साई सुदर्शन से जुड़ी है। न्यूजीलैंड दौरे से पहले साई सुदर्शन को एक बार फिर चोट का डर सताने लगा है। जयपुर में राजस्थान के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन उन्हें लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर जाना पड़ा। सुदर्शन को मैदान से बाहर जाने में मदद दी गई, जिससे भारतीय टीम प्रबंधन की चिंता एक बार फिर बढ़ सकती है।

साई सुदर्शन ने हाल ही में इंडिया A में वापसी की थी और अब न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टेस्ट टीम में उनके चुने जाने की उम्मीद है। हालांकि, चोट के इस डर से अब उनके मौकों पर असर पड़ सकता है। वह इस मैच के लिए तमिलनाडु की शुरुआती टीम का हिस्सा नहीं थे। सुदर्शन मैच से ठीक पहले जयपुर पहुंचे थे और उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था।

बाएं हाथ के बल्लेबाज सुदर्शन पहले दिन मैदान पर थे। हालांकि, दूसरे दिन चोट के डर के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। सुदर्शन की फिटनेस के बारे में साफ जानकारी तभी मिल पाएगी जब तमिलनाडु दूसरे दिन बल्लेबाज़ी करने उतरेगा। राजस्थान ने आठ विकेट खोकर 350 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। तमिलनाडु के लिए दीपेश देवेंद्रन और पी. सरवण कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए हैं।

पहले भी लगी थी चोट

टेस्ट क्रिकेट में नंबर 3 पर अपनी जगह पक्की कर चुके साई सुदर्शन चोट के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए थे। पूरी तरह फिट न होने के बावजूद उन्हें टीम में शामिल किया गया था, क्योंकि चयनकर्ताओं को उम्मीद थी कि वे समय रहते पैर की उंगली की चोट से उबर जाएंगे।

देवदत्त पडिक्कल से उम्मीदें

साई सुदर्शन की गैर-मौजूदगी में देवदत्त पडिक्कल ने नंबर 3 पर बैटिंग की और अब उन्होंने प्लेइंग-11 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। पडिक्कल ने श्रीलंका दौरे की शुरुआत 167 रन की पारी के साथ की और फिर पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 44 रन बनाए। फिर दूसरे टेस्ट में शतक लगाया, जिससे भारत ने 503 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। तीन पारियों में 328 रन बनाने के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़' का अवॉर्ड दिया गया। न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन दोनों को ही इंडिया A के लिए खेलना है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article