इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में दो चैम्पियन टीम आमने-सामने हुई। आईपीएल के 29वें मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस और पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने-सामने हुई। यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मुकाबला काफी रोमांचक होगा, क्योंकि लंबे समय बाद एमएस धोनी और रोहित शर्मा आमने-सामने हुए। इस मुकाबले से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई और चेन्नई के बीच 11 मैच खेले गए हैं। इसमें मुंबई का पलड़ा भारी है। मुंबई ने 7 मैच और चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 मैच जीते हैं। वहीं, दोनों टीमों के मौजूदा सीजन के प्रदर्शन पर नजर डालें तो चेन्नई की टीम को 5 मैचों में से 3 मुकाबले में जीत और 2 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम को 5 मैचों में से 2 मैचों में जीत और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी।
मुंबई इंडियंस प्लेइंग-11 (Punjab Kings Playing-11)
रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रित बुमरा, आकाश मधवाल।
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग-11 (Rajasthan Royals Playing-11)
रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (डब्ल्यू), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान।
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड (Punjab Kings Squad)
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड (Rajasthan Royals Squad)
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, मोइन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।
