MI vs CSK Highlights: हिटमैन ने जड़ा शतक, लेकिन चेन्नई ने मुंबई को घर में दी शिकस्त
MI vs CSK Highlights: हिटमैन ने जड़ा शतक, लेकिन चेन्नई ने मुंबई को घर में दी शिकस्त
मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। टीम ने मुंबई इंडियंस को 207 रन का लक्ष्य दिया। रुतुराज गायकवाड़ की जगह अजिंक्य रहाणे और रचिन रवींद्र ओपनिंग करने पहंचे, लेकिन रहाणे अपने घरेलू मैदान का फायदा नहीं उठा सके। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया और महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। रचिन रवींद्र भी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 21 रन पर आउट हो गए। वहीं, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 40 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। यह उनका मौजूदा सीजन का दूसरा अर्धशतक और ओवरऑल 16वां अर्धशतक है। वहीं, विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे ने 28 गेंदों पर 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 66 रन की नाबाद पारी खेली। अंतिम चार गेंदों पर एमएस धोनी ने तूफानी पारी खेली। वे 500 की स्ट्राइक रेट से 4 गेंदों पर 20 रन की नाबाद पारी खेली। मुंबई इंडियंस के श्रेयस गोपाल, हार्दिक पंड्या और गेराल्ड कोएत्जी ने एक-एक विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी मुंबई इंडियंस निर्धारित ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन बना सकी। रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली। यह उनका दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने 2012 में शतक जड़ा था। रोहित ने चेन्नई के खिलाफ 63 गेंदों पर 11 चौके और 6 छक्के की मदद से 105 रनों की नाबाद पारी खेली। इशान किशन ने 23 रन और तिलक वर्मा 31 रन बनाए। वहीं, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या बड़ी पारी नहीं खेल पाए। चेन्नई के मथीश पथिराना ने सबस ज्यादा 4 विकेट चटकाए।
