क्रिकेट

KKR vs RR IPL 2026 Aaj ka Toss LIVE: राजस्थान के कप्तान ने जीता टॉस और चुनी पहले बल्लेबाजी

KKR vs RR IPL 2026 Toss LIVE, Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals Timing Today Match (कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 19 अप्रैल, 2026: आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स से है जहां राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है।

Image

आज का टॉस कौन जीता (साभार-X)

KKR vs RR IPL 2026 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग का 28वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है जहां राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। यह मुकाबला कोलकाता के ईडेना गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जो इस सीजन इस मैदान का चौथा मैच है। एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था जबकि बाकी दो मुकाबले में केकेआर को हार का सामना करना पड़ा था। केकेआर 6 मुकाबला खेल चुकी है और उसे अपनी पहली जीत का इंतजार है, दूसरी तरफ राजस्थान की टीम तीसरे नंबर पर है और उसने 5 में से केवल एक मुकाबला गंवाया है।

टॉस में क्या हैं दोनों टीमों के आंकड़े

अब तक खेले गए कुल 32 मैच में 16 बार राजस्थान ने जबकि 15 बार केकेआर ने टॉस जीता है। राजस्थान ने 16 में से 7 बार पहले बल्लेबाजी की है जबकि केकेआर ने केवल एक बार ऐसा किया है। 8 बार ऐसा हुआ है जब राजस्थान ने टॉस के साथ-साथ मैच भी जीता है जबकि केकेआर के लिए यह आंकड़ा 9 है। टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने और फिर मैच जीतने के मामले में केकेआर का रिकॉर्ड अच्छा है। अब तक केकेआर 8 बार ऐसा कर चुकी है जबकि राजस्थान ने केवल 5 बार ऐसा किया है। इस सीजन की बात करें तो अब तक हुए दो मैच में एक बार पहले बैटिंग करने वाली टीम और एक बार चेज करने वाली टीम जीती है।

कब शुरू होगा राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का यह मैच (KKR vs RR Match Timing)

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का यह मैच ईडेन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में 3.30 बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मैच का टॉस (KKR vs RR Match Toss Timing)

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मैच का टॉस 3.00 बजे हो गया।

कौन जीता राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today KKR vs RR Match Toss)

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुकाबले में टॉस रियान पराग ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

आज के मैच में दोनों की संभावित प्लेइंग इलेवन

केकेआर की प्लेइंग इलेवन- टिम साइफर्ट, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वैभव अरोरा।

राजस्थान की प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article