Ind Vs NZ 3rd ODI Toss LIVE: शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला
- Authored by: समीर कुमार ठाकुर
- Updated Jan 18, 2026, 01:07 PM IST
Ind Vs NZ 3rd ODI Toss LIVE, India Vs New Zealand Timing Today Match (भारत बनाम न्यूजीलैंड आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 November 2025: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज होलकर इंदौर में खेला जा रहा है जहां भारत ने टॉस जीता है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और आज टॉस की भूमिका अहम होने वाली है।
भारत-न्यूजीलैंड आज का टॉस कौन जीता (साभार-BCCI)
Who Won the Toss Today, भारत बनाम न्यूजीलैंड आज का टॉस कौन जीता, Ind Vs NZ 3rd ODI Toss LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां भारत के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहला मुकाबला भारत के नाम रहा था जबकि दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड से शानदार तरीके से वापसी करते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली थी। अब घर पर बतौर कप्तान गिल के पास पहली वनडे सीरीज अपने नाम करने का मौका है।
होलकर में अजेय टीम इंडिया
होलकर में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। यहां टीम इंडिया की जीत का प्रतिशत सौ है। यहां खेले गए सभी 7 मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं। गिल का प्रदर्शन भी इस मैदान पर शानदार रहा है। यहां खेले गए दो मुकाबलों में दोनों में उन्होंने शतक जड़ा है जबकि रोहित इस मैदान पर टी20 में शतक जड़ चुके हैं। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के पास भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतने का मौका है।
टॉस की भूमिका होगी अहम
यहां टॉस की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। छोटी पिच होने के कारण यहां फैंस को चौकों और छक्कों की भरमार देखने को मिल सकती है। यहां भारत ने 5 बार पहले बल्लेबाजी करते हुए जबकि दो बार चेज करते हुए जीत हासिल की है। 5 में से 3 बार टीम इंडिया 350 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया है। यहां गेंदबाजों के लिए गेंदबाजी करना किसी बुरे सपने से कम नहीं है। अगर आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा व फाइनल वनडे मैच कहां होगा? (IND vs NZ 3rd ODI Match Venue)
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की अंतरराष्ट्रीय बाइलेटरल सीरीज का तीसरा ODI मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होगा।
कब होना है भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मुकाबला? (India vs New Zealand 3rd ODI Match Date)
भारत और मेहमान न्यूजीलैंड टीम के बीच तीसरा व फाइनल वनडे मैच 18 जनवरी 2026, रविवार को खेला जाएगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा? (IND vs NZ 3rd ODI Match Time)
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 1:00 बजे होगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मैच का टॉस किसने जीता (Who Won Toss Today Ind vs Nz Match)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए आज के मैच का टॉस भारत ने जीता।
आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), ज़ैकरी फोक्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनॉक्स
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
भारत-न्यूजीलैंड की टीम (IND vs NZ Squad)-
भारत का स्क्वॉड (India ODI Squad)-शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, आयुष बडोनी, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह।न्यूजीलैंड का स्क्वॉड (NZ ODI Squad)- माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, जोश क्लार्कसन, जैक फॉल्क्स, डेरिल मिचेल, काइल जैमीसन, जेडन लेनॉक्स, आदित्य अशोक, माइकल रे, क्रिस्टियन क्लार्क, ग्लेन फिलिप्स, हेनरी निकोल्स और विल यंग।