क्रिकेट

IND vs NED T20 Toss LIVE: भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला आज, जानिए किसने जीता टॉस

IND vs NED T20 Toss LIVE: भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत होने जा रही है। यह लीग दौर का आखिरी मैच है। दोनों ही टीमें जीत के साथ लीग दौर में अपने अभियान का अंत करना चाहेंगी। जानिए मुकाबले में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला?

IND vs NED T20 World Cup 2026 Toss Update

भारत बनाम नीदरलैंज, टी20 विश्व कप 2026, टॉस अपडेट

IND vs NED T20 Toss LIVE: भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत होने जा रही है। यह लीग दौर का आखिरी मैच है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट में विजय रथ पर सवार है। अबतक खेले तीन मैच में तीन जीत दर्ज करके भारतीय टीम सुपर-8 राउंड में एंट्री कर चुकी है। वहीं नीदरलैंड की टीम अबतक खेले तीन मैच में केवल एक मुकाबले में जीत दर्ज कर सकी है। उसकी नजर भारत के खिलाफ जीत दर्ज करके टूर्नामेंट में जीत के साथ अपने सफर का अंत करने पर है। वहीं भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में अपनी कुंद पड़ी बल्लेबाजी की धार को हासिल करना चाहेगी। इस लिहाज से दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला अहम है। ऐसे में आइए जानते हैं सिक्का किस टीम के पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला? भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

कब होगा भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच (IND vs NED Match Date)

भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच बुधवार,18 फरवरी को हो रहा है।

कितने बजे शुरू होगा भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच (IND vs NED Match Timing)

भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे होगा।

कितने बजे होगा भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप के मैच का टॉस (IND vs NED Match Toss Time)

भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच का टॉस शाम 6.30 बजे होगा।

भारत और नीदरलैंड के बीच मैच का टॉस कौन जीता (Who Win IND vs NED T20 World Cup Match Toss)

भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

भारत और नीदरलैंड की टीम (India Netherlands Squad for T20 World Cup)

भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket team)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा,वरूण चक्रवर्ती ।

नीदरलैंड क्रिकेट टीम (Netherlands National Cricket team)

स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, नूह क्रॉस, बास डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, जैच लायन-कैशेट, मैक्स ओ'डोव्ड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुगटेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, साकिब जुल्फिकार और पॉल वैन मीकेरेन।

आज के मैच की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग-11:

ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

नीदरलैंड की प्लेइंग-11:

माइकल लेविट, मैक्स ओ'दाउद , बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर/कप्तान), ज़ैक लायन-कैशेट, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, नोआ क्रोस

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article