क्रिकेट

DC vs GT IPL 2026 Aaj ka Toss LIVE: दिल्ली ने जीता टॉस, अक्षर पटेल ने लिया गेंदबाजी करने का फैसला

DC vs GT IPL 2026 Toss LIVE, Delhi Capitals vs Gujarat Titans Timing Today Match (दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 अप्रैल, 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबला होना है। जानिए किसने जीता टॉस और किया क्या फैसला?

Image

आज का टॉस कौन जीता।

DC vs GT IPL 2026 Aaj ka Toss: आईपीएल 2026 में बुधवार के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना गुजरात टाइटन्स (GT) से है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होगा। जहां दिल्ली कैपिटल्स को अपने शुरुआती दो मैचों में जीत मिली है, वहीं GT को अभी भी अपने पहली जीत का इंतजार है। दिल्ली में मौसम खराब है। मैच के दौरान बारिश होने की संभावना है। मैच में दिल्ली ने टॉस जीता है।

आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक हुए सात मैचों में गुजरात 4-3 से आगे है। पिछले आईपीएल सीजन के दो मैचों में गुजरात को दोनों में जीत मिली है। वहीं, दिल्ली में भी दोनों टीमों के बीच खेले गए तीन मैचों में गुजरात 2-1 से आगे है।

दिल्ली वेदर रिपोर्ट-

मौसम विभाग के अनुसार, शाम को बादल छाए रहेंगे। मैच शाम को 7:30 बजे शुरू होगा और उससे ठीक पहले शाम 6:30 बजे बारिश के आसार हैं। अनुमान के मुताबिक मैच शुरू होते समय बारिश रुक जाएगी लेकिन बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी रात में भी हो सकती है।

DC vs GT Toss Updates-

कब शुरू होगा दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2026 का 14वां मैच (DC vs GT Match Timing)

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2026 का 14वां मैच ईडन गार्डंन्स में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मैच का टॉस (DC vs GT Match Toss Timing)

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मैच का टॉस शाम 7.00 बजे हो गया।

कौन जीता दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today DC vs GT Match Toss)

दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article