क्रिकेट

किससे पूछने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच बने गौतम गंभीर, बोले- मैं उनको मना नहीं कर पाया

Gautam Gambhir on Head Coach: गौतम गंभीर ने बताया कि BCCI के उस समय के सेक्रेटरी जय शाह ने उन्हें हेड कोच बनने का ऑफर दिया था। गंभीर ने बताया कि जब उन्हें यह ऑफर मिला था तो वह भी इस बात से हैरान थे। गंभीर के अनुसार, 'शुरुआत में वह इसके लिए तैयार नहीं थे, लेकिन जब जय शाह की तरफ से ऑफर आया तो वह उन्हें मना नहीं कर पाए।'

Image

गौतम गंभीर (ANI)

Gautam Gambhir on Head Coach: गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम ने T20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है। गौतम गंभीर जुलाई 2024 में टीम इंडिया का हेड कोच बने थे। पुरुष टीम का हेड कोच बनने के बाद गौतम गंभीर ने भारत को दो आईसीसी ट्रॉफी जितवाई हैं। जब गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच के बनाया गया था, तो कई लोगों के लिए यह खबर चौंकाने वाली थी। गंभीर के पास इससे पहले किसी भी नेशनल टीम की कोचिंग का कोई अनुभव नहीं था। लोगों को यह जानने में दिलचस्पी थी कि उनको किसका ऑफर आया था।

गौतम गंभीर के पास आया था जय शाह का फोन

अब हेड कोच गौतम गंभीर ने खुद इस बात का खुलासा किया है। ANI के साथ पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि BCCI के उस समय के सेक्रेटरी जय शाह ने उन्हें हेड कोच बनने का ऑफर दिया था। गंभीर ने बताया कि जब उन्हें यह ऑफर मिला था तो वह भी इस बात से हैरान थे। गंभीर के अनुसार, 'शुरुआत में वह इसके लिए तैयार नहीं थे, लेकिन जब जय शाह की तरफ से ऑफर आया तो वह उन्हें मना नहीं कर पाए।' गंभीर ने कहा, ‘मुझे याद है कि जब मैं केकेआर का कोचा था तो मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हम एक आईपीएल मैच खेल रहे थे। हम सेंट रेजिस होटल में रुके थे। जय भाई ने मुझे सुबह-सुबह कॉल करके कहा कि तुम्हें एक ऑफर देना है और तुम मुझे मना नहीं कर सकते।'

गौतम गंभीर ने इसके आगे पूछा कि वह क्या ऑफर है? इसके बाद जय शाह ने कहा था, 'तुम्हें हेड कोच बनना है।' गंभीर के अनुसार, 'सच कहूं तो मैं उस वक्त इसके लिए तैयार नहीं था। यह मेरे लिए बहुत बड़ा सरप्राइज था, क्योंकि भारतीय टीम का हेड कोच बनना एक सम्मान की बात है। यह एक स्पेशल मौका है और बहुत कम लोगों को दोबारा ड्रेसिंग रूम में जाकर टीम इंडिया की जर्सी पहनने और देश के लिए कुछ करने का मौका मिलता है। बताइए, कितने पूर्व क्रिकेटरों को यह मौका मिला? बहुत कम, और फिर उन्होंने मुझसे कहा कि तुम मना नहीं कर सकते। इसके बाद मैंने अपने परिवार से बात की।' गंभीर ने बताया कि उन्होंने इस बारे में अपनी पत्नी नताशा से बात की और फिर भारतीय टीम का हेड कोच बनने के लिए हां बोल दी। गंभीर के अनुसार, 'जय शाह को सलाम है। मुझे उनका धन्यवाद करना ही था। मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उनका धन्यवाद किया। उन्हें पता था कि मेरे पास कोचिंग का कोई अनुभव नहीं है, लेकिन इसके बावजूद मुझे यह जिम्मेदारी दी गई। इसके लिए जय शाह का जितना धन्यवाद करें उतना कम है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article