क्रिकेट

IML Live Streaming & Telecast: जानिए कब और कहां होगा इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग

22 फरवरी से शुरू होने जा रही इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के पहले सीजन का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग जानिए कब और कहां देखें?

Image

इंटरनेशन मास्टर्स लीग 2025 लाइव स्ट्रीमिंग एंड टेलीकास्ट

मुंबई: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (आईएमएल) के पहले सत्र की शुरुआत 22 फरवरी से होगी और उद्घाटन मैच में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली भारतीय टीम का सामना श्रीलंकाई टीम से होगा जिसके कप्तान कुमार संगकारा हैं। आयोजकों द्वारा यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार लीग के पहले सत्र में छह टीमें भारत, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज भाग लेंगे।

जियो स्टार के डिजनी प्लस हॉटस्टार और कलर्स सिनेप्लेक्स के (एसडी और एचडी) और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पर इसका सीधा प्रसारण किया जायेगा। सभी मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। तेंदुलकर ने लीग के बारे में कहा,'आईएमएल क्रिकेट की अनूठी विरासत का जश्न होगा । मैं अपने समकालीन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर फिर उतरने को लेकर बेकरार हूं।'

श्रीलंका के कप्तान संगकारा ने कहा,'आईएमएल क्रिकेट की कालातीत कशिश को सलाम है । यह पूर्व क्रिकेटरों के लिये अद्भुत मौका है जिसमें वे पुरानी प्रतिद्वंद्विताओं को ताजा करके प्रशंसकों से जुड़ सकते हैं । इतने सारे दिग्गजों के साथ इस ऐतिहासिक लीग का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है।' लीग नवी मुंबई,राजकोट और रायपुर में खेली जायेगी। पहला मैच 22 फरवरी को नवी मुंबई में और फाइनल 16 मार्च को रायपुर में होगा। दोनों सेमीफाइनल भी 13 और 14 मार्च को रायपुर में खेले जायेंगे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article