क्रिकेट

PAK vs BAN Live Streaming: बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज बचाने उतरेगा पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

PAK vs BAN Live Streaming: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। बांग्लादेश की टीम पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। आज उसके पास सीरीज में अजेय बढ़त बनाने का मौका है, जबकि पाकिस्तान के पास सीरीज में बने रहने का यह आखिरी मौका है।

Image

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

PAK vs BAN Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप में करारी हार के बाद भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होते नजर नहीं आ रही। शाहीन अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान टीम पर अब बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी शुक्रवार 13 मार्च को शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में जहां पाकिस्तान के पास सीरीज में बने रहने का आखिरी मौका होगा तो वहीं बांग्लादेश की टीम सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के फिराक में होगी।

पहले मुकाबले में मिली थी करारी हार

पाकिस्तान को पहले वनडे में करारी हार का सामना करना पड़ा था। युवा टीम के साथ बांग्लादेश आई पाकिस्तान की टीम 30.4 ओवर में केवल 114 रन बनाकर ढेर हो गई थी। पाकिस्तान की ओर से फहीम अशरफ ने सर्वाधिक 37 रन की पारी खेली थी। पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसके 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर पाए। 115 रन का लक्ष्य बांग्लादेश ने केवल 2 विकेट खोकर 15.1 ओवर में हासिल कर लिया था। तंजीद हसन तमीम ने सर्वाधिक 67 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के पास आज के मुकाबले में अपना नाक बचाने का आखिरी मौका है। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब होगा बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे (BAN vs PAK 2nd ODI Match Date)

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे 13 मार्च यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।

कहां होगा बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे (BAN vs PAK 2nd ODI Match Venue)

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम ढाका में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे (BAN vs PAK 2nd ODI Match Timing)

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे भारतीय समयनुसार दोपहर 1.45 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 1.15 बजे होगा।

कहां देखें बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग (BAN vs PAK 2nd ODI Match Live Streaming)

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप फैनकोड (FanCode) ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।

बांग्लादेश और पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन-

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन (Bangladesh Playing XI)- तंज़ीद हसन तमीम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो,

लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन (Pakistan Playing XI)- साहिबजादा फरहान, माज़ सदाकत, शमील हुसैन, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article