क्रिकेट

Next Match Of India: एशिया कप 2025 में भारत के अगले दो मैच कब और कहां होंगे

India Ka Agla Match Kab Hai: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 के अपने शुरुआती दोनों मैच जीते और अब वो सुपर-4 राउंड में भी अपनी जगह पक्की कर चुकी है। टीम इंडिया ने पहले मैच में मेजबान यूएई और दूसरे मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को शिकस्त दी। अब भारत के अगले दो मैचों की तारीख तय हो गई है। यहां जानिए भारतीय टी20 टीम के अगले दो मैच कब और कहां होने वाले हैं।

Image

एशिया कप 2025 में भारत का अगले दो मैच कब और कहां होंगे (Instagram/IndianCricketTeam)

KEY HIGHLIGHTS
  • एशिया कप 2025 में भारत का अगला कार्यक्रम
  • कब और कहां खेले जाएंगे टीम इंडिया के अगले दो मैच
  • सुपर-4 राउंड में पहुंच चुकी है भारतीय क्रिकेट टीम

Bharat Ka Agla Match Kab Hoga: टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में वैसी ही शुरुआत की है जैसा कि उनसे उम्मीद की जा रही थी। टी20 विश्व चैंपियन का रुतबा कायम रखते हुए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की जमीन पर टीम इंडिया ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अगुवाई में पहले मैच में मेजबान यूएई क्रिकेट टीम को 9 विकेट से करारी मात दी। उसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने ग्रुप-ए में अपना अगला मैच पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के खिलाफ दुबई में खेला और यहां भी 7 विकेट से पाकिस्तान को बड़ी हार का स्वाद चखाया। अब भारत के अगले दो मैच तय हैं, तो आइए जान लेते हैं कि कब और कहां होंगे भारत के अगले मैच।

भारतीय टी20 टीम ने एशिया कप में अब तक अपने दोनों मुकाबले जीतकर ग्रुप-ए की अंक तालिका (Asia Cup Points Table) में 4 अंकों के साथ मजबती से शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया है। उधर, सोमवार को यूएई की टीम ने इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में ओमान को हरा दिया, जिससे अब भारत सुपर-4 राउंड में अपने आप पहुंच चुकी है। जबकि पाकिस्तान के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। पाकिस्तान को अगर सुपर-4 राउंड में पहुंचना है तो बहिष्कार का इरादा भूलकर (वैसे भी ICC ने उनकी मांग ठुकरा दी है) ये मैच जीतना ही होगा। अगर यूएई ने कोई उलटफेर कर दिया तो पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

अब भारत के अगले दो मैच कब और कहां होंगे? (Next Matches Of India)

तारीख दोनों टीमें चरण जगह
19 सितंबर (शुक्रवार)भारत बनाम ओमानग्रुप स्टेज का अंतिम मैचअबु धाबी
21 सितंबर (रविवार)भारत-पाकिस्तान या भारत-यूएईसुपर-4 राउंडदुबई
भारत और पाकिस्तान टीम के बीच हुए मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था, जिससे नाराज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से शिकायत की थी और मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी। साथ में धमकी भी थी कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो वो यूएई के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे।

अब आईसीसी ने पीसीबी की मांग ठुकरा दी है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड झुकने को मजबूर हो गया है, क्योंकि यूएई के खिलाफ अपना अगला मैच अगर उसने नहीं खेला तो वो नियमों के मुताबिक बिना खेले टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी और यूएई की टीम ग्रुप-ए की दूसरे नंबर की टीम बन जाएगी। यानी फिर 21 सितंबर को होने वाला सुपर-4 राउंड का मुकाबला भारत और यूएई के बीच होता। फिलहाल अगर रविवार को पाकिस्तान को सुपर-4 राउंड में भारत का सामना करना है तो उसे सबसे पहले 17 सितंबर (बुधवार) को यूएई को किसी भी हाल में हराना होगा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article