क्रिकेट

केन विलियमसन के संन्यास पर भावुक हुए विराट कोहली, पोस्ट में लिख दी इमोशनल बात

Virat Kohli on Kane Williamson Retirement: तकरीबन 16 साल तक ब्लैक कैप्स की रीढ़ बने रहे विलियमसन ने इंग्लैंड सीरीज के दौरान दूसरे टेस्ट से ठीक पहले संन्यास का ऐलान किया। उनके संन्यास लेने की खबर जैसे ही भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली को हुई। उन्होंने भावुक होते हुए अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा।

Image

विराट कोहली और केन विलियमसन (फोटो साभार- ICC)

Virat Kohli on Kane Williamson Retirement: न्यूजीलैंड क्रिकेट के सबसे बड़े सितारे केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड दौरे के बीच अचानक लिए गए उनके फैसले से क्रिकेट जगत स्तब्ध है। तकरीबन 16 साल तक ब्लैक कैप्स की रीढ़ बने रहे विलियमसन ने इंग्लैंड सीरीज के दौरान दूसरे टेस्ट से ठीक पहले संन्यास का ऐलान किया। उनके संन्यास लेने की खबर जैसे ही भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली को हुई। उन्होंने भावुक होते हुए अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा।

कोहली ने दी खास बधाई

केन विलियमसन के संन्यास पर विराट कोहली ने इमोशनल पोस्ट लिखा: "विरोधी से दोस्त बनने तक का सफर। तुम्हें बैटिंग करते देखना और तुम्हारे खिलाफ खेलना शानदार रहा। लेकिन उससे भी ज्यादा मैं हमारी दोस्ती और खेल पर हमारे विचारों को अहमियत देता हूं। हर मुलाकात को संजोता हूं। तुम्हें हमेशा शुभकामनाएं भाई। तुमने अपना काम कर दिया, अब इसे एंजॉय करो और पैर फैलाकर आराम करो। शाबाश दोस्त, जिंदगी तो अब शुरू हुई है।" इस पोस्ट के अंत में विराट कोहली ने दिल बनाया।

'फैब-4' के अहम सदस्य थे केन विलियमसम

2010 में डेब्यू के बाद से विलियमसन कीवी बैटिंग की जान रहे। विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और जो रूट के साथ वो 2010-2020 के दशक के 'फैब-4' का हिस्सा बने। उनकी कप्तानी में ही न्यूजीलैंड ने 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती थी। फाइनल में भारत के खिलाफ उनकी नाबाद 52 रन की पारी मैच जिताऊ रही। विलियमसन अपने संन्यास पर भावुक भी हुए और बोले, "न्यूजीलैंड के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा। 16 साल तक ये जर्सी पहनना किसी सपने जैसा था। अब वक्त आ गया है कि मैं पीछे हटूं और युवा खिलाड़ियों को मौका मिले।" उन्होंने फैन्स, साथी खिलाड़ियों और परिवार का शुक्रिया अदा किया। साथ ही बताया कि वो घरेलू क्रिकेट और दुनिया भर की टी20 लीग्स में खेलना जारी रखेंगे।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article