क्रिकेट

सुनील गावस्कर ने विराट कोहली का 9वां IPL शतक देखकर क्या कहा, यहां जानिए

Sunil Gavaskar Comments On Virat Kohli's Century: विराट कोहली के लगातार दो बार शून्य पर आउट होने के बाद कुछ लोग उनकी आलोचना करने लगे थे लेकिन अब विराट ने अपने 9वें आईपीएल व 10वें टी20 शतक के साथ सबको जवाब दे दिया है। इस शतक को लेकर सुनील गावस्कर ने क्या कहा है, आइए जानते हैं।

Image

सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के शतक पर क्या कहा (PTI/AP)

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि इस चैम्पियन बल्लेबाज ने साबित कर दिया है कि पुरानी पीढी अभी भी सर्वश्रेष्ठ है। पिछले दो मैचों में शून्य पर आउट हुए कोहली के 60 गेंदों में नाबाद 105 रन की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल के मैच में केकेआर को छह विकेट से हराकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया।

गावस्कर ने ’स्टार स्पोटर्स’ पर ’अमूल क्रिकेट लाइव’ में कहा, "विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया । लक्ष्य का पीछा करने में उसका कोई सानी नहीं है।" उन्होंने कहा, "हर कोई बात कर रहा है कि यह सत्र अगली पीढी का है लेकिन कोहली ने दिखा दिया कि वह अभी भी है। उसने आलोचकों को शतक से जवाब दिया और आरेंज कैप की दौड़ में तीसरे नंबर पर पहुंच गया । उसने साबित कर दिया कि पुरानी पीढी अभी भी सर्वश्रेष्ठ है।"

उन्होंने कहा, "टी20 शतकों के मामले में वह दस शतक के साथ क्रिस गेल और बाबर आजम के बाद तीसरे नंबर पर है। उसने टी20 क्रिकेट में सबसे तेजी से 14000 रन पूरे किये और आईपीएल में नौ शतक लगा चुका है । रिकॉर्ड टूटने के लिये बनते हैं लेकिन कोहली अगर मैच दर मैच, सत्र दर सत्र ऐसे ही खेलता रहा तो किसी को भी वहां तक पहुंचने में लंबा समय लगेगा।"

गावस्कर ने यह भी कहा कि केकेआर द्वारा कोहली का कैच टपकाना मैच का निर्णायक पल रहा । उन्होंने कहा, "आरसीबी केकेआर मैच से पहले केकेआर कैच लपकने के मामले में बेहतरीन थी लेकिन यह कैच छोड़ना काफी महंगा पड़ा।"

अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम आईपीएल अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। इसके साथ ही उसके 16 अंक भी हो चुके हैं। जो वो आंकड़ा है जिससे प्लेऑफ में जगह तकरीबन सुनिश्चित मानी जा सकती है।

(भाषा इनपुट्स के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article