MS Dhoni Out from IPL 2026: आईपीएल का 19वां सीजन शुरू होने में मात्र कुछ घंटे बचे हैं। इससे ऐन पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को एक बड़ा झटका लगा है। आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शामिल और CSK के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी चोटिल होकर दो हफ्तों के लिए IPL से बाहर हो गए हैं। हैं। वह अब पहले दो हफ्तों के लिए मैदान में नजर नहीं आएंगे।
सीएसके ने की पुष्टि
महेंद्र सिंह धोनी के चोट की पुष्टि खुद CSK ने की है। सीएसके ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से एक पोस्ट में बताया कि 'एम एस धोनी वर्तमान में काफ स्ट्रेन के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इसलिए वो टाटा आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्तों में नहीं खेल पाएंगे।'
इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी के कुछ वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि धोनी IPL के पहले दो हफ्तों के लिए क्यों बाहर हुए हैं। आप देख पाएंगे कि धोनी मैदान पर लंगड़ाते हुए चल रहे हैं। देखें वीडियो-
एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि वह किसी के साथ चल रहे हैं और इस दौरान उनके पैर में लंगड़ाहट साफ नजर आ रही है। वह सही तरीके से चल नहीं पा रहे हैं। खबर के अनुसार, एक दिन पहले प्रैक्टिस के दौरान उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हुआ था।
साल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी को गंभीर चोट लगी थी, तब भी उन्हें खेलने से चोट रोक नहीं पाई। आईपीएल 2023 से पहले, उन्हें घुटने में गंभीर चोट लगी थी। इसके बाद भी उन्होंने दर्द से जूझते हुए अपनी टीम के लिए खेला था। IPL 2026 में सीएसके को अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। वहीं दूसरा मैच 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ, तीसरा मैच 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ और चौथा मैच 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। उम्मीद है कि 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले सीएसके के पांचवे मैच से पहले धोनी वापस लौट आएंगे।
