क्रिकेट

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद ड्रेसिंग रूम में संजू सैमसन के साथ क्या-क्या हुआ

T20 World Cup India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। वेस्टइंडीज पर धमाकेदार जीत के बाद सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिखा कि मैच के बाद संजू सैमसन के साथ ड्रेसिंग रूम में क्या-क्या हुआ।

Image

संजू के साथ ड्रेसिंग रूम में क्या-क्या हुआ।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रविवार, 1 मार्च की रात इतिहास रचा गया। भारत ने टी20 विश्व कप में अपना बड़ा सबसे सफल रन चेज किया। संजू सैमसन मैच हीरो रहे। उन्होंने 97 रन की मैच जुझारी पारी खेली और अंत तक नाबाद रहे। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

करो या मरो के मुकाबले में संजू सैमसन की बदौलत भारत ने 196 रन के टारगेट को आसानी से हासिल किया। टी20 वर्ल्ड कप में मिली इस बड़ी जीत के बाद खिलाड़ियों का क्या रिएक्शन रहा। संजू ने ड्रेसिंग में रूम क्या किया और उनके साथ क्या-क्या हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल

वीडियो में संजू सैमसन को ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते हुए दिखाया गया है। ड्रेसिंग रूम में संजू ने घुटने टेक कर सबसे पहले ईश्वर को धन्यवाद दिया। फिर अपने बल्ले को चूमा। इसके बाद अन्य खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में पहुंचे, जहां एक-एक करके संजू सैमसन को बधाई दी।

भारतीय खिलाड़ियों ने लगाया गले

सबसे पहले वॉशिंगटन सुंदर ने उनका अभिवादन किया। फिर उन्होंने अपना बल्ला लेकर उसे चूमा। वरुण चक्रवर्ती, सैमसन को गले लगाने आए। इसके बाद कुलदीप और रिंकू ने सैमसन को गले लगाया। फिर कप्तान सूर्यकुमार यादव आए। सैमसन ने स्काई से गर्मजोशी से हाथ मिलाया फिर से गले मिलकर एक दूसरे का अभिवादन किया। हार्दिक पांड्या ने भी संजू को गले कर यादगार पारी के लिए बधाई दी।

वेस्टइंडीज पर दिखा दबाव

मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए, वेस्टइंडीज के लिए दबाव तो हमेशा से ही बना हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज 20-25 रन कम रह गया। इसके बाद भारतीय टीम पर विकेट लेकर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन, सैमसन ने एक निर्णायक पारी खेली। जरूरत पड़ने पर जोखिम उठाते हुए अच्छी गेंदों को रोकते हुए सिंगल और डबल लिए।

सैमसन के चेहरे पर दिखा सुकून

सूर्या, तिलक और हार्दिक के साथ उन्होंने छोटी-छोटी और महत्वपूर्ण साझेदारियां की। सैमसन की पारी रात की सबसे यादगार पारी रही। वेस्टइंडीज ने दो कैच छोड़े। हालांकि, इससे अंतिम परिणाम पर कोई असर पड़ता या नहीं, यह बहस का विषय है। ओस ना होने की वजह से भारत के लिए रन चेज में आसानी हुई। अंत में सैमसन के चेहरे पर दिख रही राहत से पता चलता है कि उन्होंने मानसिक रूप से कितना कुछ सहा है।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article