क्रिकेट

विराट कोहली के साथ रिश्तों को लेकर बोले कोच गौतम गंभीर- 'मुझसे भी हो सकती है गलती'

Gautam Gambhir on Virat Kohli: गंभीर का कहना है कि पिछले 18 महीनों में उन्होंने कुछ गलतियां जरूर की होंगी। इन गलतियों से वह पीछे नहीं हटते, लेकिन एक बात पर हमेशा यकीन करते हैं कि ड्रेसिंग रूम में सही इरादे के साथ लिया गया गलत फैसला मंजूर है, लेकिन गलत इरादे के साथ लिया गया गलत फैसला मंजूर नहीं है।

Image

गौतम गंभीर और विराट कोहली (फोटो- BCCI/Gambhir Instagram)

Gautam Gambhir on Virat Kohli: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्तों पर बड़ी बात कही है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए भारतीय टीम के कोच ने खुद के बारे में कहा कि 'वह भी इंसान हूं और उनसे भी गलती हो सकती है।' गंभीर का कहना है कि उन्होंने हमेशा इस बात पर जोर दिया कि सही इरादे से लिए गए फैसलों को स्वीकार करना चाहिए। टीम मैनेजमेंट या खिलाड़ियों द्वारा लिए गए हर फैसले के पीछे उनका इरादा ही सबसे ज्यादा मायने रखता है।

'वह भी इंसान हैं और उनसे भी हो सकती हैं गलतियां'

गंभीर ने आगे कहा कि 'हां, मैं इंसान हूं और मुझे भी गलतियां करने की इजाजत होनी चाहिए। किसी और की तरह खिलाड़ियों को भी गलतियां करने की इजाजत होनी चाहिए।' गंभीर का कहना है कि पिछले 18 महीनों में उन्होंने कुछ गलतियां जरूर की होंगी। इन गलतियों से वह पीछे नहीं हटते, लेकिन एक बात पर हमेशा यकीन करते हैं कि ड्रेसिंग रूम में सही इरादे के साथ लिया गया गलत फैसला मंजूर है, लेकिन गलत इरादे के साथ लिया गया गलत फैसला मंजूर नहीं है।

रोहित-विराट के साथ रिश्तों पर पूछा गया था सवाल

हेड कोच ने यह बातें रेवस्पोर्स्ट्स के कॉन्क्लेव के दौरान कहीं। उनसे सवाल पूछा गया था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ उनके रिश्तों को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा होती रहती है। यूजर्स कहते हैं कि विराट और रोहित के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं हैं। इसके जवाब में गंभीर ने ये सारी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि उनके लिए बहुत सीधा है कि वह हर काम ईमानदारी से कर रहे हैं, वह ड्रेसिंग रूम में मौजूद हर किसी के प्रति ईमानदार रहते हैं न सिर्फ एक-दो लोगों के प्रति। वह मालिश करने वाले से लेकर असिस्टेंट कोच तक हर किसी के प्रति ईमानदार रहते हैं। वह उनकी आंखों में आंखें डालकर उनसे बात कर सकता हैं और उन्हें लगता है कि वह अपनी जिम्मेदारी के साथ सही काम कर रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article