क्रिकेट

IND vs NZ 4th T20 Today Match Timing 30 October 2026: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20, जानिए मैच का समय और जगह

IND vs NZ 4th T20 Today Match Timing 30 October 2026: आज (30 अक्टूबर 2026) भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच खेला जाएगा। मौजूदा टी20 सीरीज में मेहमान टीम इंडिया ने शुरुआती तीन मैचों में जोरदार प्रदर्शन करते हुए 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब ट्रॉफी भारत के कब्जे में है। ऐसे में न्यूजीलैंड क्लीन स्वीप से बचने के लिए खेलेगी। यहां जानेंगे भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 मैच का समय और वेन्यू।

Image

न्यूजीलैंड बनाम भारत चौथा टी20 मैच का समय

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज 2026
  • आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच
  • टीम इंडिया के पास सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त

IND vs NZ 4th T20 Match Timing Today 30 October 2026: पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई वाली भारतीय टी20 टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए शुरुआती तीनों मैच जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच अब ये सीरीज उस पड़ाव पर पहुंच गई है जहां टीम इंडिया आखिरी दो मैच जीतकर ऐतिहासिक 'क्लीन स्वीप' को अंजाम देना चाहेगी। जबकि, मेजबान न्यूजीलैंड की टीम किसी तरह भारत को ऐसा करने से रोकते हुए अपना सम्मान बचाने का प्रयास करेगी। आज जब चौथा टी20 मैच शुरू होगा तब भारतीय टीम के पास प्रयोग करने की भी खुली छूट होगी।

भारत-न्यूजीलैंड के टी20 में आमने-सामने के ताजा आंकड़े? (IND vs NZ Head To Head T20I Stats)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और मेहमान टीम इंडिया के बीच टी20 क्रिकेट इतिहास में अब तक 34 मैच हो चुके हैं। भारत ने इन मैचों में न्यूजीलैंड को 22 बार हराया है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अब भी 11 जीत के आंकड़े पर अटकी हुई है। एक मैच टाई रहा था। न्यूजीलैंड में भारत-न्यूजीलैंड की टीमों के आमने-सामने के आंकड़े देखें तो यहां अब तक 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं। भारत ने न्यूजीलैंड की टीम को उसी की जमीन पर 10 टी20 मैचों में हराया है। वहीं, मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अपने ही घर में टीम इंडिया को सिर्फ 4 बार मात दे पाई है।

आज भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक कितने बजे और कहां खेला जाएगा? (When And Where India vs New Zealand 4th T20I Will Be Played Today)

मैच मुकाबले का वेन्यू मैच का समय
भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20ऑकलैंड (ईडेन पार्क)भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12:30 बजे

आज कैसा रहेगा ऑकलैंड का मौसम? (Auckland Weather Today)

टीम इंडिया और मेजबान न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज ऑकलैंड के ईडेन पार्क में खेला जा रहा है। ऑकलैंड में आज दिन भर अच्छी धूप खिली रहने की उम्मीद है, हालांकि कुछ जगहों पर थोड़ी बारिश के आसार भी हैं, हालांकि इससे मैच प्रभावित होता नहीं नजर आ रहा है। ऑकलैंड में आज अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेंटीग्रेड, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का अनुमान है।

न्यूजीलैंड और भारत की टी20 टीमें (India And New Zealand T20 Squads)

न्यूजीलैंड टी20 टीम: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, डेवोन कॉनवे, मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी, एडम मिल्ने, जोश क्लार्कसन, मैट फिशर और काइल जैमीसन।

भारतीय टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुमार कुशाग्र, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार और मयंक यादव।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article