क्रिकेट

'कोशिश कर रही हूं' अलग होने की घोषणा के 19 दिन बाद वायरल हुआ सायना का पोस्ट

सायना नेहवाल ने बीते 14 जुलाई को पारुपल्ली कश्यप से अलग होने की घोषणा की थी, लेकिन अब 19 दिन बाद उन्होंने कश्यप के साथ एक और तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है कि क्या दोनों साथ आने की कोशिश कर रहे हैं।

Image

सायना नेहवाल (साभार-Instagram)

भारत की पहली महिला बैडमिंटन स्टार और ओलंपिक मेडलिस्ट सायना नेहवाल एकबार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी चर्चा उनके एक पोस्ट को लेकर हो रही है जिसमें वह पारुपल्ली कश्यप के साथ नजर आ रही हैं। सायना ने हाल ही में पति कश्यप से अलग होने की घोषणा की थी। लेकिन अब 19 दिन के भीतर उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर एक अपडेट दिया है। सायना ने हसीन वादियों के बीच कश्यप के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा 'कभी-कभी दूर रहने के बाद ही साथ रहने का महत्व समझ में आता है। यहां हमलोग एक बार फिर से कोशिश कर रहे हैं। बीते 14 जुलाई को सायना ने कश्यप से अलग होने की घोषणा की थी।

उन्होंने उस वक्त अपने पोस्ट में लिखा 'ज़िन्दगी हमें कभी-कभी अलग रास्तों पर ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद, कश्यप और मैंने अलग होने का फ़ैसला किया है। मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं देना चाहती हूँ। इस समय हमारे निजता का सम्मान करने और समझने के लिए धन्यवाद'

लेकिन अब 19 दिन के भीतर दोनों फिर साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। लंदन में ब्रोंज मेडल जीतकर भारत की पहली ओलंपियन बैडमिंटन स्टार बनी सायना और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले कश्यप की साल 2014 दिसंबर में भारतीय रीति रिवाजों के साथ शादी हुई थी। दोनों शुरुआत से ही पुलैला गोपीचंद के अकादमी में एक साथ थे और वहीं ट्रेनिंग ली थी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!