क्रिकेट

Video: कश्मीर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, बैट की फैक्ट्री में बेटी सारा संग पी चाय

Sachin Tendulkar Visits Kashmir: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इन दिनों कश्मीर की यात्रा पर हैं। उन्होंने हाल ही में एक बैट की फैक्ट्री का दौरा किया। इसके बाद क्रिकेट के भगवान ने अपनी बेटी सारा तेंदुलकर के साथ बैठकर चाय का भी आनंद लिया। इसका वीडियो भी सामने आ गया है।

Image

Video: कश्मीर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, बैट की फैक्ट्री में बेटी सारा संग पी चाय

Sachin Tendulkar Visits Kashmir: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी लगातार चर्चाओं में बने रहते हैं। सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपनी पत्नी अंजली के साथ ताज महल का दौरा किया था। वहीं अब वे जम्मू कश्मीर पहुंच गए हैं। सचिन यहां पर अपने परिवार के साथ पहुंचे हैं। उनकी बेटी सारा भी उनके साथ है।

जम्मू कश्मीर पहुंचते ही सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट के प्रति प्रेम एक बार फिर से झलका। उन्होंने कश्मीर केअवंतीपोरा स्थित एक बैट फेक्ट्री का दौरा किया। यहां पर तेंदुलकर ने कश्मीर विलो बैट को हाथ में लिया और उसका अच्छे से मुआयना किया। सचिन को देखने के लिए समर्थकों का तांता लग गया और हर कोई क्रिकेट के भगवान की एक झलक के लिए आतुर दिखा।

बेटी सारा संग पी चाय

सचिन तेंदुलकर ने बैट फ्रेक्ट्री के भीतर ही चाय का भी आनंद लिया। उनकी बेटी सारा और पत्नी अंजली ने भी आराम से बैठकर कश्मीर की फेमस चाय पी। इसका वीडियो सामने आ गया है। सचिन ने कश्मीर दौरे पर लेदर का जेकेट और जूते पहनें। वहीं सारा पर्पल कलर का स्वेटर पहनीं हुई नजर आईं।

पत्नी के साथ ताज महल का किया था दौरा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने वैलेंटाइन डे के एक दिन बाद अपनी पत्नी अंजलि के साथ ताज महल का दौरा किया था। तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि ने कड़ी सुरक्षा में प्यार के प्रतीक का दीदार किया था। पुलिस अधिकारियों ने प्रशंसकों को उनके आसपास जाने से रोक दिया था। हालांकि, जब दोनों ताज के सामने तस्वीरें क्लिक कर रहे थे, तो प्रशंसकों ने अपने हीरो के नाम के नारे लगा रहे थे।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article