क्रिकेट

RCB vs MI W T20 Live Streaming: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला आज, यहां देखें Live Telecast

WPL 2024, RCBW vs MI W LIVE Telecast Match Online Today: विमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier league) के 9वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का सामन मुंबई इंडियंस की टीम से होगा। जानिए इस मुकाबले का लाइव कब और कहां देख सकते हैं( Where To Watch Royal Challengers Bangalore Vs Mumbai, Today Match WPL 2024 )।

Image

हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना। (फोटो- MI/RCB Twitter)

Photo : Twitter

Where to watch royal Challengers Bangalore vs Mumbai Live Streaming, RCB VS MI W LIVE Streaming Telecast Match Online Today: विमेंस प्रीमिय लीग (WPL 2024) में शनिवार (02 मार्च 2024) को मौजूदा सीजन का सबसे रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट के 9वें मुकाबले में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore Women) का सामना हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Women) की टीम से होगा। मौजूदा सीजन में दोनों टीमें लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, दोनों टीमों ने हार का स्वाद भी चख लिया है। रॉयल चैजेंजर्स बेंगलोर (RCB) को 3 मुकाबलों में से 2 में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम कुल 4 अंक और 0.705 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं, अगर हम मुंबई इंडियंस (MI)की बात करें तो टीम को भी 3 मैचों में से 2 में जीत मिली है और एक में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 4 अंक और -0.182 नेट रनरेट के साथ टेबल में नीचे से दूसरे नंबर पर यानी चौथे नंबर पर आ गई है। इस मुकाबले में टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की भी वापसी हो सकती है। चोटिल होने के कारण वे पिछला मुकाबला नहीं खेली थीं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा? (Royal Challengers Bangalore Women vs Delhi Capitals Women Date)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला 02 मार्च 2024 यानी शनिवार को खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Royal Challengers Bangalore Women vs Delhi Capitals Women Time)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच का रोमांचक मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Royal Challengers Bangalore Women vs Delhi Capitals Women Venue)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला बेंग्लुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Royal Challengers Bangalore Women vs Delhi Capitals Women Live Telecast)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस के रोमांचक मुकाबले को आप स्पोर्ट्स-18 पर देख सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस के मैच को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Royal Challengers Bangalore Women vs Delhi Capitals Women Live Streaming)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस के रोमांचक मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article