क्रिकेट

WPL 2024, RCB vs MIW Pitch Report, Weather: आरसीबी और मुंबई इंडियंस डब्ल्यूपीएल मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 2, 2024, 01:31 PM IST

WPL 2024, RCB-W vs MI-W Pitch Report And Bengaluru Weather Forecast Today Match: आज (2 March 2024) महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये इस सीजन का 9वां मैच होगा। बेंगलोर और मुंबई के बीच यह मुकाबला बेंगलुरू में खेला जाना है। आइए जानते हैं एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहेगा बेंगलुरू का मौसम।

Image

आरसीबी और मुंबई इंडियंस डब्ल्यूपीएल मैच की पिच रिपोर्ट।

Photo : Times Now Digital

WPL 2024, RCB-W vs MI-W Pitch Report And Bengaluru Weather Forecast Today Match: विमेंस प्रीमियर लीग 2024 (Womens Premier League 2024) में आज यानी शनिवार को स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कई तरह से रोमांचक होने वाला है। फैंस को रोमांचित करने वाला यह मुकाबला इसलिए खास है, क्योंकि इस मुकाबले में भारतीय टीम की दो स्टार महिला खिलाड़ी आमने-सामने होंगी। रॉयल चैलेंसर्ज बेंगलोर टीम की कप्तान स्मृति मंधाना और मुंबई इंडियंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं। हालांकि, चोट के कारण हरमन पिछला मुकाबला नहीं खेली थीं, लेकिन टीम की हेड कोच ने उम्मीद जताते हुए कहा था कि हरमन बेंगलोर के खिलाफ मुकाबले में वापसी कर सकती है। इसलिए भी यह मुकाबला और रोमांचक हो सकता है। इसके अलावा, दूसरा कारण यह है कि दोनों टीमें अपने-अपने मुकाबले में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह मैच बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

अब बात कर लेते हैं दोनों टीमों के बीच मौजूदा सीजन में खेले गए मुकाबले की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम को दो मुकाबले में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दूसरी तरह मुंबई इंडियंस ने भी 3 मैच खेले हैं, जिसमें पहले दो मैचों में जीत मिली है, जबकि तीसरे मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आइए अब जानते हैं आज के मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल।

बेंगलोर बनाम मुंबई मैच की पिच रिपोर्ट कैसी होगी? (RCB vs MI Pitch Report)

शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला मुकाबला बेंग्लुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक इस मैदान की पिच पर बल्लेबाजों की दबदबा रहा है। बता दें कि इस मैदान पर एक बार फिर रनों की बारिश हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ गेंदबाज भी दमखम दिखाने में पीछे नहीं रहती है।

आज कैसा रहेगा बेंग्लुरू का मौसम? (Bengaluru Weather Today)

शनिवार की सुबह नई दिल्ली सहित देश के कई हिस्सा बारिश हुई। इस बारिश ने आरसीबी और एमआई फैंस की चिंता बढ़ा दी थी, लेकिन अब चिंता करने की कोई बात नहीं है। मैच के समय यानी शाम में बेंग्लुरू का मौसम एकदम साफ रहेगा। बारिश और आंधी-तूफान की संभावना सिर्फ एक प्रतिशत है। उमस भी बहुत ज्यादा नहीं पड़ने वाली है। लेकिन आपको बता दें कि मैच के दौरान हवा ठीक-ठाक चलने की उम्मीद जताई गई है। आज बेंगलुरू का अधिकतम तापमान 33 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्क्वॉड(RCB Squad)

सोफी डिवाइन, स्मृति मंधाना (कप्तान), सब्बिनेनी मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनेक्स, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह, इंद्राणी रॉय, शुभा सतीश, श्रद्धा पोखरकर, दिशा कसाट, नादिन डी क्लर्क, केट क्रॉस, एकता बिष्ट।

मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड (MI Squad)

हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, एस. सजना, शबनीम इस्माइल, कीर्तन बालाकृष्णन, सैका इशाक, क्लो ट्रायॉन, फातिमा जाफर, इस्सी वोंग, हुमैरा काजी, जिन्तिमनी कलिता, प्रियंका बाला, अमनदीप कौर।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article