Australia Banaam New Zealand 3rd T20 LIVE TV Telecast Channel in India: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को खेला जा रहा है। सीरीज में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे चल रही है। टीम ने पहले दोनों मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। टीम ने पहले मैच में अंतिम गेंद पर टिम डेविड के चौके से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मैच में जेम्पा ने गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन किया और कंगारुओं को सीरीज पर कब्जा करने में मदद की। तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर कर रहे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श के हाथों में ही है।
AUS vs NZ Head to Head in T20i: कौन किसपर भारी?
ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20ई में आमने-सामने के रिकॉर्ड में 12-6 से आगे है। दोनों पड़ोसी देशों के बीच T20I प्रारूप में 18 बार आमने-सामने की लड़ाई हो चुकी है। दोनों पक्षों के बीच इस सीरीज से पहले न्यूजीलैंड ने पिछले तीन में से 2 मैचों में जीत दर्ज की थी हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने आंकड़ा पलट दिया है और वह अब क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी।पिछली बार न्यूजीलैंड ने 2021 में T20I श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी की थी, जहां कीवी टीम 3-2 के स्कोर से विजयी हुई थी।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा? ( AUS vs NZ 3rd T20 Match Date)
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 25 फरवरी 2024 (रविवार) को खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा? (AUS vs NZ 3rd T20 Match Venue)
मेजबान न्यूजीलैंड और मेहमान ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच तीसरा टी20 ऑक्लैंड स्थित ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय समय के मुताबिक कब शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मुकाबला? (AUS vs NZ 3rd T20 Match IST Timing)
ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी 5.10 बजे होगा।
ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को भारत में टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (AUS vs NZ 3rd T20 Live Telecast On TV In India)
ऑस्ट्रेलिया और मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरे टी20 मुकाबले का भारत में टीवी पर प्रसारण नहीं हो रहा है।
ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (AUS vs NZ 3rd T20I Match Live Streaming)
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
