क्रिकेट

MS Dhoni के गैराज का वीडियो पहली बार आया सामने, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग - देखें Video

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 18, 2023, 03:27 PM IST

MS Dhoni Garage Video, MS Dhoni Bike And Car Collecction: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के गैराज का वीडियो पहली बार सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है। वीडियो में दो फ्लोर का गैराज दिख रहा है। इसके बाद उनके गैराज का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

एमएस धोनी, वेंकटेश प्रसाद और धोनी का गैराज। (फोटो- वेंकटेश प्रसाद के ट्विटर से)

Photo : Twitter

MS Dhoni Garage Video, MS Dhoni Bike And Car Collecction: भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे एमएस धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वे अपनी विकेटकीपिंग से या अपने बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में नहीं हैं, बल्कि वे इस बार अपनी बाइक और कार के गैराज को लेकर चर्चा में हैं। धोनी के गैराज का वीडियो पहली बार सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एमएस धोनी के अलावा भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद सहित कई लोग नजर आ रहे हैं।

दो फ्लोर का है धोनी का गैराज

धोनी बाइक और कार के शुरू से ही शौकिन हैं। उनके गैरान में हर तरह की बाइक और कारें देखें को मिल जाएंगे। बाइक और कार को रखने के लिए धोनी में अपने फॉर्मआउट में दो मंजिला गैराज बनाया है। यहां बाइक और कार को सजाकर रखा गया है। यह गैराज किसी शोरूम से कम नहीं है।

धोनी के गैराज को लेकर क्या बोले वेंकटेश

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेट वेंकटेश प्रसाद रांची गए थे। इस दौरान वे एमएस धोनी के कार और बाइक के कलेक्शन और गैराज को देखने पहुंचे। गैराज का नजारा देख वेंकटेश ने धोनी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैंने किसी व्यक्ति में सबसे पागलपन भरा जुनून देखा है। क्या कलेक्शन है और क्या आदमी है धोनी। एक महान उपलब्धि हासिल करने वाला और उससे भी अधिक अविश्वसनीय व्यक्ति है। यह उनके रांची स्थित घर में बाइक और कारों के कलेक्शन की एक झलक है। बस उस आदमी और उसके जुनून से अभिभूत हो गया हूं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article