क्रिकेट

वापसी करने को बेताब हैं जसप्रीत बुमराह, Team India ने उनके वापसी को लेकर दिया ताजा अपडेट

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 18, 2023, 02:37 PM IST

Team Indian, IND vs IRE: वेस्टइंडीज दौरे के बाद टीम इंडिया आयरलैंड दौरे पर जाएगी। इस दौरान भारत और आयरलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस दौरान चोटिल होने के कारण टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे भारतीय टीम का धाकड़ खिलाड़ी वापसी करने को तैयार है। इसको लेकर टीम इंडिया ने भी बड़ा अपडेट दिया है।

Image

जसप्रीत बुमराह। (फोटो- ICC Twitter)

Photo : Twitter

Team Indian, IND vs IRE: भारतीय टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है। इस दौरान भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहले टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने बड़ी जीत हासिल कर सीरीज की शुरुआत की है। अब दूसरा मुकाबला 20 जुलाई से खेला जाएगा। इस सीरीज के खत्म होने टीम इंडिया आयरलैंड दौर पर जाएगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसकी शुरुआज 18 अगस्त से होनी है।

आयरलैंड दौरे पर वापसी कर सकते हैं बुमराह

चोट के कारण लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे धाकड़ गेंदबाज वापसी करने को बेताब हैं। वे पिछले कुछ दिनों से नेट्स पर जमकर पसीना भी बहा रहे हैं। उनका प्रैक्टिस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। अब बुमराह ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद से उनकी वापसी को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई है। हालांकि, इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने वापसी को लेकर कुछ भी नहीं लिखा है। उन्होंने बस टीम इंडिया को टैग किया है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि बुमराह आयरलैंड दौरे के दौरान टीम में वापसी कर लेंगे।

टीम इंडिया ने बुमराह के वीडियो पर दिया जवाब

जसप्रीत बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को उन्होंने टीम इंडिया को टैग किया है। उनके वीडियो पर टीम इंडिया ने रोचक जवाब दिया है। उन्होंने लिखा कि आपके वापसी को लेकर और इंतजार नहीं कर सकते हैं। इसके बाद बुमराह के फैंस ने भी रोचक कमेंट लिखे हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article