क्रिकेट

T20 World Cup 2024: वसीम जाफर ने चुनी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया, धाकड़ युवा बल्लेबाज का काटा पत्ता

Team India Squad for T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और पंजाब किंग्स के पूर्व बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का चयन किया है। जानिए किन खिलाड़ियों को जाफर ने दिया है मौका?

Image

भारतीय क्रिकेट टीम (साभार BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • वसीम जाफर ने चुनी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया
  • टीम में एक भी युवा खिलाड़ी नहीं
  • अनुभव को दी जाफर ने दी वरीयता

Wasim Jaffer's Team India Squad for T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और पंजाब किंग्स के पूर्व बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर ने जून में आयोजित होने जा रहे टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन किया है। वसीम जाफर ने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली 15 सदस्यीय टीम में हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे दोनों को बतौर ऑलराउंडर जगह दी है। साथ ही उन्होंने ऋषभ पंत और संजू सैमसन दोनों को बतौर विकेटकीपर जगह दी है।

शुभमन गिल को नहीं दी टीम में जगह

वसीम जाफर की टीम में शुभमन गिल और ईशान किशन जैसे धाकड़ युवा बल्लेबाजों को जगह नहीं मिली है। केएल राहुल को भी उन्होंने अपनी टीम में शामिल नहीं किया है। वसीम जाफर ने यशस्वी जायसवाल को बतौर ओपनर टीम में जगह दी है। मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज हैं। रिंकू सिंह को उन्होंने बतौर फिनिशर टीम में जगह दी है। स्पिन गेंदबाजी की के लिए जाफर की पसंद कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी है। वहीं तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में है। बुमराह का साथ देने के लिए मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह हैं। गेंदबाजी में जाफर ने ओपनिंग बल्लेबाजी की तरह लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन तैयार तकने की कोशिश की हैष

वसीम जाफर की टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम(Wasim Jaffer's Team India Squad for T20 World Cup 2024):

रोहित शर्मा(कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), संजू सैमसन(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article