क्रिकेट

Major League Cricket Live Telecast: जानिए कब और कहां खेला जाएगा वॉशिंगटन फ्रीडम और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के बीच खिताबी मुकाबला

Major League Cricket 2024 Final, Washington Freedom vs San Francisco Unicorns: मेजर लीग क्रिकेट 2024 (Major League Cricket 2024) के खिताबी मुकाबले में वॉशिंगटन फ्रीडम का सामना सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स से होगा। इस रोमांचक मुकाबले को आप भारत में कब और कहां देख सकते हैं।

Image

वॉशिंगटन फ्रीडम का सामना सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स से होगा। (फोटो- Major League Cricket X)

Photo : Twitter

Major League Cricket 2024 Final, Washington Freedom vs San Francisco Unicorns: मेजर लीग क्रिकेट 2024 (Major League Cricket 2024) का खिताबी मुकाबला सोमवार (29 जुलाई 2024) को खेला जाएगा। इस रोमांचक मुकाबले में वॉशिंगटन फ्रीडम का सामना सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। पिछले सीजन की बात करें तो सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की टीम टेबल में पांचवें नंबर पर रही थी और वॉशिंगटन फ्रीडम की टीम चौथे नंबर पर रही थी। दोनों टीमें पहली बार फाइनल में पहुंची है। वहीं, मौजूदा सीजन के वॉशिंगटन फ्रीडम की टीम पॉइंट टेबल में टेबल में टॉप पर रही। टीम को 7 मैचों में से 5 मुकाबले में जीत और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकल सका। टीम 11 अंक के साथ टेबल में टॉप पर रहा। वहीं, सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की टीम को भी 7 मैचों में 5 मुकाबले में जीत और एक एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, एक मुकाबले का परिणाम नो रिजल्ट रहा।

वॉशिंगटन फ्रीडम और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स मुकाबला कब से खेला जाएगा? (Washington Freedom vs San Francisco Unicorns Match Date)

वॉशिंगटन फ्रीडम और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स मुकाबला सोमवार (29 जुलाई 2024) को खेला जाएगा।

वॉशिंगटन फ्रीडम और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा? (Washington Freedom vs San Francisco Unicorns Match Time)

वॉशिंगटन फ्रीडम और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स मुकाबले की शुरुआत रा4 12.30 बजे से होगी। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

वॉशिंगटन फ्रीडम और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Washington Freedom vs San Francisco Unicorns Match Venue)

वॉशिंगटन फ्रीडम और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स मुकाबला डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला जाएगा।

वॉशिंगटन फ्रीडम और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Washington Freedom vs San Francisco Unicorns Match Live Telecast)

वॉशिंगटन फ्रीडम और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स मुकाबले को आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

वॉशिंगटन फ्रीडम और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Washington Freedom vs San Francisco Unicorns Match Live Streaming)

वॉशिंगटन फ्रीडम और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article