क्रिकेट

ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, विराट-रोहित के वनडे रिटायरमेंट पर क्या बोल गए सहवाग

रोहित-विराट अगर वनडे क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान कर दे तो क्या होगा। इसको लेकर वीरेंद्र सहवाग ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि क्रिकेटर के जाने से गेम नहीं बंद होता है। लोग पहले गावस्कर और तेंदुलकर को लेकर भी यही कहते थे।

Image

विराट कोहली रोहित शर्मा (साभार-X)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है। एक बार फिर से फैंस विराट-रोहित को खेलते देखने के लिए खासे उत्साहित हैं। जब से दोनों ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है तब से यह सवाल लगातर उठते रहते हैं कि क्या ये दिग्गज खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे, क्योंकि फैंस इन दोनों के बिना वनडे क्रिकेट की कल्पना नहीं कर सकते, लेकिन क्या होगा अगर दोनों वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लें। इस पर वीरेंद्र सहवाग ने प्रतिक्रिया दी है।

ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा

सहवाग ने कहा 'लोग कहते जरूर हैं कि वे रोहित-विराट के लिए क्रिकेट देख रहे हैं, लेकिन ऐसा तो कभी सुनील गावस्कर के लिए भी कहा जाता था। कपिल देव और सचिन तेंदुलकर के लिए भी यही कहा जाता था। फैंस कहते हैं कि उनके पसंदीदा खिलाड़ी चले जाएंगे तो वे क्रिकेट नहीं देखेंगे। हो सकता है कि उनके कुछ फैंस ऐसा करें, लेकिन ऐसा नहीं होता है। अगर क्रिकेटर्स से गेम चलती तो अब तक बंद हो गई रहती।

विराट-रोहित को लेकर विशेषज्ञों की राय

रोहित-विराट को लेकर विशेषज्ञों की मानें तो ज्यादातर का कहना है कि रोहित-विराट को वनडे टीम मे होना चाहिए। इस बार वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा। ऐसे में दोनों अनुभवी बल्लेबाजों की दरकार है। भारतीय टीम की बात करें तो साउथ अफ्रीका में 59 वनडे मैचों में से उन्होंने 24 में जीत हासिल की है। नामीबिया में अभी तक भारत ने 50 ओवर का कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। बात जिम्बाब्वे की करें तो वहां खेले गए 34 वनडे मैचों में से 26 में उसने जीत हासिल की है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article