क्रिकेट

सुरेश रैना ने कहा, विश्व कप में टीम इंडिया के लिए छिपा रुस्तम साबित हो सकता है ये खिलाड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 09:02 PM IST

सुरेश रैना ने आगामी टी20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया की खिताबी जीत की संभावनाओं के बारे में बड़ा बयान दिया है। रैना ने बताया है कि विश्व कप में कौन सा खिलाड़ी भारत के लिए सबसे अहम होगा, कौन गेम चेंजर और कौन छिपा रुस्तम साबित होगा।

Image

Suresh-Raina

Photo : Twitter

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2022 के आगाज में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। तकरीबन सभी टीमें ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी हैं। ऐसे में क्रिकेट पंडित इस बात की भविष्यवाणी करने में जुटे हैं कि कौन सी टीम इस बार खिताब अपने नाम करेगी। ऐसे में मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने टाइम्स नाउ को दिए एक्सक्लूजिव इंटरव्यू में टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के प्रदर्शन और खिताबी जीत की संभावनाओं पर चर्चा की है।

गेम चेंजर साबित हो सकते हैं रोहित और सूर्यकुमार

सुरेश रैना ने भारतीय टीम को खिताबी जीत का दावेदार बताते हुए कहा, मुझे रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया से बहुत आशाएं हैं। रोहित शर्मा एक फ्रेंडली कप्तान हैं और वो टीम की विश्व कप में कमान संभालने जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, वो विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के विश्व कप में प्रदर्शन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। दोनों शानदार फॉर्म में हैं टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

धोनी की तरह मैच फिनिश करना सीख गए हैं हार्दिकरैना ने कहा, हार्दिक पांड्या की भूमिका भी बेहद अहम होगी। उनकी पॉवर प्ले में गेंदबाजी करने की क्षमता उन्हें सबसे अहम बनाती है। हार्दिक ने एमएस धोनी की तरह बल्लेबाजी करना सीख लिया है। ऐसा लग रहा है कि विश्व कप के दौरान वो बतौर फिनिशर अपनी इस क्षमता का उपयोग करते दिखेंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ इस बार भारत के हाथ लगेगी बाजी

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में खेले जाने वाले मुकाबले के बारे में रैना ने कहा, ये मैच अन्य मुकाबलों की तरह नहीं होगा। हमेशा की तरह यह दबाव वाला होगा। मैं पाकिस्तान के खिलाफ खेल चुका हूं और उस दौरान कैसा दबाव होगा ये बात अच्छी तरह समझता हूं। पिछले साल विश्व कप में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार भारतीय टीम जीत दर्ज करेगी। पाकिस्तान के खिलाफ जीत छोटी दीपावली में भारत के लिए पटाखे का काम करेगी।

पंत हैं अहम लेकिन कार्तिक को नहीं कर सकते दरकिनाररैना ने ऋषभ पंत के बारे में कहा, वो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और भविष्य का कप्तान उनके अंदर नजर आता है। उनके अंदर मैच जिताने की क्षमता है और वो इस विश्व कप में भी टीम के लिए बेहद अहम खिलाड़ी होंगे। निश्चित तौर पर आप दिनेश कार्तिक को दरकिनार नहीं कर सकते।

छिपा रुस्तम साबित होंगे अर्शदीप

बुमराह के विश्व कप से बाहर होने के बारे में रैना ने टिप्पणी करते हुए कहा, मोहम्मद शमी को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। वो टीम को संतुलित करेंगे। अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के लिए अच्छी खोज हैं। बांए हाथ का गेंदबाज टीम में होना अहम है और वो टीम के लिए छिपा रुस्तम साबित हो सकते हैं।

ये चार टीमों पहुंचेंगी सेमीफाइनल में

विश्व कप में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टॉप टीमों के बारे में भविष्यवाणी करते हुए रैना ने कहा, भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में से दो के बीच एक सेमीफाइनल मुकाबला होगा। दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें भिड़ेंगी।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article