क्रिकेट

कोहली ने बताया बुरे दिनों में खाली धोनी से मिला साथ, कप्तानी के आलोचना पर दिया करारा जवाब

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 25, 2023, 10:12 AM IST

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आरसीबी के एक पॉडकास्ट में एक बार फिर से धोनी के साथ अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा जब वह खराब दौर से गुजर रहे थे तो धोनी इकलौते खिलाड़ी थे, जिन्होंने उन्हें मैसेज किया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी कप्तानी को लेकर भी बात की।

Image

विराट कोहली और धोनी

Photo : Twitter

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एमएस धोनी के साथ अपनी बॉडिंग को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरसीबी के एक पॉडकास्ट में अपनी क्रिकेटिंग जर्नी को लेकर कुछ बातें सामने रखी है। इस दौरान उन्होंने यह भी माना कि उनके खराब दौर में केवल धोनी ही ऐसे व्यक्ति थे जो हमेशा उनके लिए खड़े रहे।

उन्होंने आगे कहा 'मेरे मन में उनके लिए बहुस आदर है। उन्होंने हमेशा मुझमें भरोसा दिखाया। मैं उनसे कभी भी, किसी भी स्थिति में जाकर बात कर सकता हूं। उनके साथ कभी भी ऑक्वर्ड फील नहीं होता।

उन्होंने मुझे कप्तान बनाया। उससे पहले मैं उनके नेतृत्व में लंबे वक्त तक उप-कप्तान रहा। मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहा और गेम को समझने की कोशिश करता रहा। उनका मुझ पर भरोसा था क्योंकि मैंने कई मैच जिताए थे और उन्हें पता था कि मैं गेम समझता हूं।

गेम चेंजिंग मोमेंट के बारे में विराट

विराट ने अपने करियर को लेकर खुल कर बात की। उन्होंने बताया कि 2012 का ऑस्ट्रेलिया दौरा उनके करियर का गेम चेंजिंग मोमेंट था। कोहली तीसरे टेस्ट मैच की बात कर रहे थे। उस टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 44 और दूसरी पारी में 75 रन की पारी खेली थी। हालांकि, टीम इंडिया को उस टेस्ट में पारी और 37 रन से हार मिली थी। उस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 4-0 से हराया था।

कप्तानी पर भी बोले विराट कोहली

अपनी कप्तानी को लेकर विराट कोहली ने आलोचकों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा 'हम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में, 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे। इसके बावजूद मुझे एक असफल कप्तान के तौर पर देखा जाता है। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम एक बार भी कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई और इसको लेकर हमेशा उनकी आलोचना की जाती है, जिस पर पहली बार कोहली ने प्रतिक्रिया दी है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article