एजुकेशन

CBSE 12th Supplementary Revaluation Schedule 2026: जारी हुआ सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री स्कैन कॉपी से लेकर रीवैल्युएशन तक पूरा शेड्यूल, यहां करें चेक

CBSE 12th Supplementary Revaluation Schedule 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने के बाद मार्क्स वेरिफिकेशन और रीवैल्युएशन का शेड्यूल जारी कर दिया है।

Image

सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री रीवैल्युएशन, मार्क्स वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी

CBSE 12th Supplementary Revaluation Schedule 2026: सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए रिजल्ट आने के बाद मिलने वाली सुविधाओं का शेड्यूल जारी किया है। इन सुविधाओं में जांची गई आंसर बुक की स्कैन की हुई कॉपी, मार्क्स का वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन (दोबारा मूल्यांकन) शामिल हैं।

स्कैन कॉपी प्राप्त करने के बाद छात्र अंकों का सत्यापन (Verification of Marks), पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) या अंकों का सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन दोनों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आवेदन करने से पहले छात्र नीचे दिए गए दिशा निर्देशों पर एक नजर डाल लें।

CBSE 12th Supplementary Revaluation Schedule: आवेदन और फीस प्रोसेसिंग ऑनलाइन

सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के रीवैल्युएशन के लिए आवेदन करने और प्रोसेसिंग फीस जमा करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। सभी आवेदन केवल निर्धारित तारीख और समय के दौरान ही ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समय के बाद या ऑफलाइन भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

फीस का भुगतान यूपीआई के जरिए

फीस का भुगतान केवल UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकेगा। पोस्टल ऑर्डर, डिमांड ड्राफ्ट, मनी ऑर्डर, चेक या नकद के माध्यम से फीस स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस बात का ध्यान रखें

सीबीएसई के निर्देशों के अनुसार आवेदन नहीं करने पर आवेदन बिना किसी अतिरिक्त पत्राचार के रद्द किया जा सकता है। प्रत्येक छात्र प्रत्येक चरण के लिए केवल एक आवेदन कर सकेगा। अंकों में बदलाव होने या प्रक्रिया में देरी होने पर बोर्ड उन परिस्थितियों के लिए जिम्मेदार नहीं होगा, जो उसके नियंत्रण से बाहर हों।

मार्क्स स्टेटमेंट-कम-सर्टिफिकेट वापस करना होगा

सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के बाद एक अंक भी कम होने की स्थिति में अंक घटाए जा सकते हैं। यदि अंकों में वृद्धि या कमी होती है, तो छात्र को अपने पास मौजूद मार्क स्टेटमेंट-कम-सर्टिफिकेट वापस करना होगा। इसके बाद संशोधित अंकों के साथ नया प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।

रीवैल्युएशन के लिए जरूरी नियम

सीबीएसई 12वीं सप्लीटमेंट के लिए रीवैल्युएशन का आवेदन केवल थ्योरी भाग के लिए स्वीकार किया जाएगा। यहां पुनर्मूल्यांकन किसी प्रश्न के एक हिस्से का नहीं बल्कि पूरे प्रश्न का किया जाएगा। छात्र संबंधित विषय का प्रश्नपत्र और मार्किंग स्कीम देखकर अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं। यदि उन्हें किसी प्रश्न के मूल्यांकन में गलती दिखाई देती है, तो वे संबंधित प्रश्न के लिए कारण सहित पुनर्मूल्यांकन का आवेदन कर सकते हैं। साथ ही रीवैल्युएशन की स्थिति वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसके अलावा पुनर्मूल्यांकन के बाद एक अंक की भी कमी होने पर अंक घट सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन का परिणाम अंतिम होगा और इसके खिलाफ कोई अपील या समीक्षा स्वीकार नहीं की जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article