बिजनेस

सोने का भाव आज का 29 अगस्त 2026: आज क्या है ताजा रेट, जानें 24K, 22K, 18K से लेकर 10 कैरेट के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 29 August 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए (तस्वीर- istock/AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 29 August 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव जारी है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद है। इससे पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1.63% लुढ़कर यानी 2596 रुपये गिरावट के साथ 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,58,996 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियन्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,820 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,504.10 डॉलर प्रति औंस है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,870 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आगे आप कैरेट के हिसाब से सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 29 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता10 ग्राम सोने का भाव
24 कैरेट₹1,56,820
22 कैरेट₹1,43,752
20 कैरेट₹1,30,683
18 कैरेट₹1,17,615
16 कैरेट₹1,04,547
14 कैरेट₹91,478
12 कैरेट₹78,410
10 कैरेट₹65,342

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹159870₹146650₹120120
मुंबई₹159820₹146500₹119870
कोलकाता₹159820₹146500₹119870
चेन्नई₹159820₹146500₹124200
पटना₹159870₹146550₹119920
लखनऊ₹159870₹146650₹120120
मेरठ₹159870₹146650₹120120
कानपुर₹159870₹146650₹120120
गाजियाबाद₹159870₹146650₹120120
नोएडा₹159870₹146650₹120120
गुरुग्राम₹159870₹146650₹120120
चंडीगढ़₹159870₹146650₹120120
जयपुर₹159870₹146650₹120120
लुधियाना₹159970₹146650₹120120
गुवाहाटी₹159820₹146500₹119870
इंदौर₹159870₹146550₹119920
अहमदाबाद₹159870₹146550₹119920
वडोदरा₹159870₹146550₹119920
सूरत₹159870₹146550₹119920
नागपुर₹159820₹146500₹119870
पुणे₹159820₹146500₹119870
नासिक₹159850₹146530₹119900
बैंगलोर₹159820₹146500₹119870
अयोध्या₹159870₹146650₹120120
भुवनेश्वर₹159820₹146500₹119870
रायपुर₹159820₹146500₹119870
हैदराबाद₹159820₹146500₹119870

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और कारोबारियों की मुनाफावसूली से सोने में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट रही। दिल्ली में सोने की कीमत शुक्रवार को 3,300 रुपये टूटकर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। स्थानीय कारोबारियों ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 3,300 रुपये की गिरावट के साथ 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। गुरुवार को इसका भाव 1,65,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। यह सर्राफा बाजार में सोने की गिरावट का लगातार तीसरा सत्र रहा। इन तीन दिनों में सोने में कुल 4,700 रुपये यानी करीब तीन प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। सोना 25 अगस्त को 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,599.70 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख केविन वार्श के जैक्सन होल संगोष्ठी में संबोधन से पहले निवेशकों के सतर्क रुख के बीच सोने के वायदा भाव में गिरावट आई। सोने के वायदा भाव में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट आई। शुक्रवार को सोने का भाव 856 रुपये घटकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर में आपूर्ति वाला सोना 856 रुपये यानी 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,58,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट का भाव भी 942 रुपये यानी 0.59 प्रतिशत घटकर 1,59,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने पर दबाव रहा। न्यूयॉर्क में कॉमेक्स में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट का वायदा भाव 28.49 अमेरिकी डॉलर यानी करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,635.51 डॉलर प्रति औंस पर पर रहा।

क्या कहते है एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष एवं शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों की तेजी के बाद अमेरिकी डॉलर के 99.15 के स्तर से ऊपर मजबूत होने और कारोबारियों की लगातार तीसरे सत्र में मुनाफावसूली करने से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा। कीमती धातुओं की तस्करी बढ़ने के बीच केंद्र सरकार द्वारा सीमा शुल्क में कटौती किए जाने की खबरों का भी घरेलू सर्राफा बाजार पर दबाव रहा। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि बढ़ती तस्करी के बीच सीमा शुल्क में कटौती की अटकलों से सोने की घरेलू कीमतों पर दबाव पड़ा और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के मुकाबले अंतर बढ़ गया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि निवेशक जैक्सन होल संगोष्ठी में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वार्श के भाषण का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऊंचे बॉन्ड प्रतिफल के बीच वार्श को महंगाई संबंधी चिंताओं को दूर करना होगा। बाजार में उनके भाषण से नीतिगत रुख कड़ा रहने की आशंका है। अगर वह निवेशकों को आश्वस्त नहीं कर पाते हैं तो डॉलर पर दबाव आ सकता है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक निवेश मंच मडरेक्स के विश्लेषक अक्षत सिद्धांत ने कहा कि जुलाई में अमेरिका के व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) मुद्रास्फीति के अनुमान से अधिक रहने के बाद घरेलू बाजार में कारोबारियों ने मुनाफावसूली की। इससे एमसीएक्स में सोने की कीमतों में गिरावट आई। हालांकि, उन्होंने कहा कि अमेरिका की राजकोषीय स्थिति को लेकर चिंता से बहुमूल्य धातु को कुछ समर्थन मिला और गिरावट सीमित रही।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लि. के विश्लेषक (जिंस) मानव मोदी ने कहा कि निवेशक जैक्सन होल संगोष्ठी में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वार्श के संबोधन से पहले सतर्क रहे। इस दौरान वे लगातार बनी हुई मुद्रास्फीति, अधिक बॉन्ड प्रतिफल और जारी वैश्विक तनाव से जुड़ी चिंताओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए सिरे से बढ़े वैश्विक तनाव ने भी निवेशकों की सतर्कता बढ़ाई है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article