स्पोर्ट्स

हॉकी इंडिया का बड़ा ऐलान, महिला टीम को नगद पुरस्कार से करेगी सम्मानित

हॉकी इंडिया नें महिला हॉकी टीम को वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने पर नगद पुरस्कार की घोषणा की है। भारत ने जर्मनी को हराकर विश्व कप में अपना अब तक का दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। ​

Image

हॉकी इंडिया (साभार-X)

हॉकी इंडिया ने भारतीय महिला हॉकी टीम को एफआईएच हॉकी विश्व कप में ऐतिहासिक पांचवां स्थान हासिल करने पर शुक्रवार को 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। सलीमा टेटे की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने बृहस्पतिवार को एम्स्टेलवीन में पांचवें और छठे स्थान के मुकाबले में दुनिया की पांचवें नंबर की टीम जर्मनी को 3-1 से हराया। इसके साथ भारत ने विश्व कप में अपना अब तक का दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। भारत ने इससे पहले 1974 में हुए पहले विश्व कप में चौथा स्थान हासिल किया था। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में केवल एक मैच गंवाया। टीम ने अपने से बेहतर रैंकिंग वाली चीन, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ मैच ड्रॉ किए। इसके अलावा भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराया।

जर्मनी के खिलाफ जीत के साथ भारत ने मुख्य कोच शोर्ड मारिन के कार्यकाल का भी जीत के साथ समापन किया। टीम को इस शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, ’’यह भारतीय महिला हॉकी के लिए ऐतिहासिक परिणाम है। 52 साल बाद विश्व कप में पांचवां स्थान हासिल करना इस टीम की कड़ी मेहनत, संघर्ष करने की क्षमता और पूरे टूर्नामेंट में दिखाए गए जज्बे का प्रमाण है। ’’

उन्होंने कहा, ’’हॉकी इंडिया की ओर से मैं टीम के लिए 50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा करते हुए खुशी महसूस कर रहा हूं। यह हमारी ओर से खिलाड़ियों के प्रति सम्मान और सराहना का प्रतीक है। मुझे उम्मीद है कि इससे खिलाड़ियों को आगे भी अपना प्रदर्शन बेहतर करने और नयी ऊंचाइयां हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। ’’ वहीं मेंस टीम की खूब आलोचना हुई थी। अब दोनों एशियन गेम्स में एक्शन में होंगे जो ओलंपिक का क्वालीफिकेशन इवेंट भी है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article