क्रिकेट

विराट कोहली ने अपनी कमाई को लेकर किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 12, 2023, 06:47 PM IST

Virat Kohli Big Reaction: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली न केवल क्रिकेट के मैदान पर, बल्कि कमाई करने के मामले में भी आगे हैं। लेकिन इस बीच विराट कोहली ने अपनी कमाई को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने अपनी कमाई को लेकर ऐसा क्यों बोला।

Image

विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा। (फोटो- Virat Kohli Twitter)

Photo : Twitter

Virat Kohli Big Reaction: भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली का इन दिनों बल्ला जमकर चल रहा है। उनकी बल्लेबाजी को लेकर हर तरफ चर्चाएं हो रही है। लेकिन अब उनको लेकर एक और चर्चा शुरू हुई है और वो है उनकी कमाई। पिछले दिनों हॉपर हेडक्वार्टर की ओर से एक लिस्ट जारी की गई थी। इसमें बताया गया था कि विराट कोहली एक पोस्ट से करोड़ों की कमाई करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से करीब 11.48 करोड़ रुपए कमाई करते हैं। लेकिन अब अपनी कमाई को लेकर विराट कोहली ने अपनी सफाई दी है।

क्या बोले विराट कोहली

सोशल मीडिया की कमाई को लेकर विराट कोहली ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि मैं जीवन में जो कुछ भी मिला है उसके प्रति आभारी और ऋणी हूं, लेकिन सोशल मीडिया पर मेरी कमाई के बारे में जो खबरे चल रही है। वह सच नहीं है।

256 मिलिसन फॉलोअर्स हैं इंस्टाग्राम

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली का सोशल मीडिया पर भी दबदबा है। उनके सोशल मीडिया पर उनके फैंस की संख्या लगातार बढ़ रही है। उनके इंस्टाग्राम पर 256 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसी तरह फेसबुक पर 50 मिलियन और ट्विटर पर भी 52.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

कोहली का कुल नेटवर्थ एक हजार के पार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली की कुल नेटवर्थ एक हजार से ज्यादा है। उनका नेटवर्थ करीब 1050 करोड़ रुपए है। कोहली फुटबॉल, टेनिस सहित कई टीमें शामिल हैं। इसके अलावा कोहली का गुरुग्राम और मुंबई में आलीशान घर है, जिसकी कीमत भी करोड़ों में है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article