Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: आज 28 सितंबर सोमवार का दिन शिव उपासना और धार्मिक कार्यों के लिए विशेष माना जा रहा है। चंद्रमा और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य कन्या राशि में, बुध और शुक्र तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में, मंगल और गुरु कर्क राशि में तथा केतु सिंह राशि में स्थित हैं। ग्रहों की यह स्थिति अलग-अलग राशियों के जीवन में अलग प्रभाव डाल सकती है। किसी को नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं, तो किसी को खर्च और स्वास्थ्य के मामले में सावधानी रखनी होगी। आज शिवलिंग पर जल चढ़ाना, सोमवार का व्रत रखना और जरूरतमंदों को अन्न-वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है। पितृ पक्ष चल रहा है, इसलिए पितरों को जल अर्पित करना और तर्पण करना भी धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - आज पितृपक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार का संयोग, जानिए आज का राहुकाल, शुभ मुहूर्त व दिशाशूल
मेष राशि
बारहवें भाव में शनि और चंद्रमा खर्च बढ़ा सकते हैं। सूर्य छठे और बुध-शुक्र सप्तम भाव में हैं। धन का आगमन हो सकता है। मंगल भाई-बंधुओं और परिवार में सामंजस्य बनाए रखने में मदद करेगा। चतुर्थ भाव का गुरु नौकरी और व्यवसाय के लिए अनुकूल है। शुक्र आर्थिक प्रगति के लिए शुभ है। मन धार्मिक भावों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी और व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। मित्रों के सहयोग से कई व्यावसायिक कार्य पूरे हो सकते हैं। लव लाइफ को लेकर उत्साहित रहेंगे।
आज का उपाय: श्री विष्णु जी की उपासना करें और मूंग का दान करें। क्रोध से बचने का प्रयास करें।
शुभ रंग: लाल और पीला।
शुभ अंक: 01 और 03।
भाग्य प्रतिशत: 70%
वृषभ राशि
चंद्रमा और शनि एकादश भाव में हैं। गुरु तृतीय और शुक्र छठे भाव में हैं। नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन सकती है। कर्क राशि का गुरु नई बिजनेस डील दिला सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। शाम के समय धार्मिक यात्रा मन को प्रसन्न कर सकती है। एकाग्रता बढ़ाने के लिए पिता के साथ समय बिताएं। घर-परिवार में संपत्ति को लेकर किसी करीबी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है।
आज का उपाय: गाय को गुड़ और पालक खिलाएं।
शुभ रंग: नीला और हरा।
शुभ अंक: 01 और 02।
भाग्य प्रतिशत: 60%
मिथुन राशि
द्वितीय भाव का गुरु शुभ फल दे रहा है। चतुर्थ भाव का सूर्य परिवार के लिए अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। चंद्रमा और शनि दशम भाव में हैं। छात्रों को करियर से जुड़े अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो प्रयास जारी रखें। रुका हुआ धन मिल सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। धार्मिक यात्रा की संभावना भी बन सकती है।
आज का उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें और नीले वस्त्र का दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला।
शुभ अंक: 02 और 03।
भाग्य प्रतिशत: 70%
कर्क राशि
चंद्रमा और शनि नवम भाव में हैं। गुरु आपको धार्मिक गतिविधियों में व्यस्त रख सकता है। फिलहाल नौकरी में मन मुताबिक सफलता मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है। आईटी या मैनेजमेंट के छात्रों को भविष्य में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। व्यवसाय में नया मोड़ आ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन के निवेश को लेकर संतोष मिल सकता है।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी।
शुभ अंक: 05 और 06।
भाग्य प्रतिशत: 80%
सिंह राशि
राशि स्वामी सूर्य द्वितीय भाव में हैं। चंद्रमा अष्टम और बुध-शुक्र तृतीय भाव में हैं। अष्टम शनि शुभ फल दे सकता है। मंगल द्वादश भाव में होने से खर्च बढ़ सकता है। नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास करते रहेंगे। मित्रों की मदद मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए खान-पान पर नियंत्रण रखें। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। छात्रों को समय का सही उपयोग करना चाहिए। शिक्षकों की सलाह लाभ दे सकती है।
आज का उपाय: स्वास्थ्य के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और पीला।
शुभ अंक: 01 और 02।
भाग्य प्रतिशत: 70%
कन्या राशि
चंद्रमा और शनि सप्तम भाव में हैं। शुक्र और बुध द्वितीय भाव में हैं। महत्वपूर्ण व्यावसायिक काम पूरे करने पर ध्यान दें। सूर्य भी इसी राशि में हैं। बुध और शुक्र आर्थिक मामलों में सफलता दिला सकते हैं। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। मेहनत का फल मिलेगा। गुरु एकादश भाव से लाभ दे सकता है।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और श्रीरामचरितमानस का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और नीला।
शुभ अंक: 01 और 09।
भाग्य प्रतिशत: 60%
तुला राशि
इस राशि में बुध और शुक्र वित्तीय लाभ दिला सकते हैं। सूर्य व्यय भाव में हैं। नौकरी में उन्नति से लाभ मिल सकता है। चंद्रमा और शनि छठे भाव में होने से काम में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। व्यवसाय से जुड़ा कोई विशेष काम पूरा होने से खुशी मिलेगी। छात्र अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। घूमने का मौका मिल सकता है। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा मन को हल्का कर सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और घर के मंदिर में सुगंधित धूपबत्ती जलाएं।
शुभ रंग: हरा और नीला।
शुभ अंक: 01 और 02।
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृश्चिक राशि
चंद्रमा और शनि पंचम भाव में हैं, जो छात्रों के लिए अनुकूल रह सकते हैं। धन खर्च हो सकता है। मंगल नवम भाव में है। जमीन और रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। पूजा-पाठ से मन को शांति मिलेगी। नौकरी को लेकर चली आ रही अनिश्चितता दूर हो सकती है। मित्रों का सहयोग लाभ देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। सूर्य एकादश और बुध द्वादश भाव में हैं।
आज का उपाय: भगवान कृष्ण के मंदिर जाएं, नाम संकीर्तन करें और चार परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: लाल और पीला।
शुभ अंक: 03 और 09।
भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु राशि
चंद्रमा और शनि चतुर्थ भाव में हैं। शुक्र एकादश भाव में है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद बन सकती है। छात्रों को पढ़ाई पर और ध्यान देना चाहिए। समय प्रबंधन को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए काम को व्यवस्थित तरीके से करें। मेहनत से शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं। शुक्र के प्रभाव से लव लाइफ में उत्साह बना रहेगा। घर में सुख-समृद्धि का माहौल रह सकता है।
आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी।
शुभ अंक: 01 और 02।
भाग्य प्रतिशत: 60%
मकर राशि
चंद्रमा और शनि तृतीय भाव में हैं। गुरु और मंगल सप्तम भाव में रहकर व्यवसाय और पारिवारिक स्थिति को बेहतर कर सकते हैं। सूर्य कन्या राशि में हैं। आंखों से जुड़ी परेशानी हो तो लापरवाही न करें। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। आपकी रचनात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। नौकरी और व्यवसाय की स्थिति बेहतर रह सकती है। मधुमेह से जूझ रहे लोगों को अपनी दिनचर्या और खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और हरा।
शुभ अंक: 01 और 09।
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि
द्वितीय भाव में शनि और चंद्रमा शुभ प्रभाव दे सकते हैं। बुध तुला और सूर्य कन्या राशि में हैं। मंगल छठे भाव में है। व्यवसाय में प्रगति हो सकती है। नौकरी में काम की अधिकता के कारण तनाव महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर समय पर सही निर्णय लें। छात्रों को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना चाहिए। काम को छोटे हिस्सों में बांटकर पूरा करना आसान रहेगा। लंबे समय से रुका धन मिलने से मन प्रसन्न हो सकता है।
आज का उपाय: शिव उपासना करें।
शुभ रंग: नीला और हरा।
शुभ अंक: 01 और 09।
भाग्य प्रतिशत: 70%
मीन राशि
चंद्रमा और शनि इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। घर-परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। गुरु पंचम भाव में रहकर शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अवसर दे सकता है। व्यवसाय में अपनी कार्यप्रणाली को व्यवस्थित करें। नौकरी में सहयोगियों का साथ मिलेगा। राहु के प्रभाव से कुछ मामलों में परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुक्र तुला राशि में है, जिससे लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा का आनंद मिल सकता है। बुध के कारण त्वचा संबंधी परेशानी हो तो सावधानी रखें। खर्च बढ़ सकता है।
आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और लाल।
शुभ अंक: 01 और 02।
भाग्य प्रतिशत: 60%
