क्रिकेट

WPL 2023: विराट कोहली ने ऐसा संदेश दिया, और फिर कणिका आहूजा ने विस्फोटक पारी खेलकर RCB को दिला दी पहली जीत

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 16, 2023, 02:40 PM IST

Virat Kohli motivational message, RCB WPL 2023: भारतीय क्रिकेट टीम और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने महिला प्रीमियर लीग में खेल रही बैंगलोर की महिला टीम को ऐसा संदेश दिया कि उससे जोश से भरी ऑलराउंडर कणिका आहूजा ने विस्फोटक पारी खेली और अपनी टीम को टूर्नामेंट में पहली जीत दिला दी।

Image

आरसीबी डब्ल्यूपीएल टीम से बात करते विराट कोहली (RCB)

Photo : Twitter

प्रतिभाशाली ऑलराउंडर कणिका आहूजा (Kanika Ahuja) ने कहा कि भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ बातचीत ने उनका हौसला बढ़ाया जिससे उन्होंने 46 रन की आक्रामक पारी खेल कर Royal Challengers Bangalore (आरसीबी) को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में पहली जीत दिलायी। आरसीबी की टीम ने 18 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 136 रन का लक्ष्य हासिल कर लगातार पांच मैचों की हार का सिलसिला खत्म किया।

पंजाब की 20 साल की कणिका ने 30 गेंद में 46 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद कहा, ‘‘विराट सर ने हमसे कहा कि यहां दबाव की कोई बात नहीं है, यह खुशी की बात है’’ कोहली बुधवार को भारतीय टीम के वैकल्पिक अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुए और इसके बजाय यहां मुंबई में डब्ल्यूपीएल में प्रतिस्पर्धा कर रही आरसीबी महिला टीम से मिले।

पहली बार संवाददाता सम्मेलन में पहुंची कणिका ने कहा, ‘‘उन्होंने (कोहली) हमसे कहा कि मैदान में उतरने के बाद खुद पर दबाव को हावी नहीं होने दे। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि हमें यहां खेलने का मौका मिल रहा है, सभी को इस तरह का अवसर नहीं मिलता है।’’ कणिका ने कहा कि वह सूर्यकुमार यादव की तरह मैदान के हर कोने में शॉट खेलने का महारत हासिल करना चाहती है।

मैन ऑफ द मैच कणिका ने 46 रन बनाने के अलावा हिथर नाइट (24) के साथ चौथे विकेट के लिए 46 और रिचा घोष (नाबाद 31) के साथ पांचवें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी कर टीम की जीत सुनिश्चित की। उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे दिमाग में एक बात थी कि चाहे कुछ भी हो, हमें जीतना ही है। लक्ष्य बड़ा नहीं था इसलिए हम समय लेकर परिस्थितियों के अनुसार खेल सकते थे। हमने कमजोर गेंदों का फायदा उठाने का इंतजार किया।’’

End of Article