क्रिकेट

अपने साइज का लोअर ले ले भाई, जब विराट ने पहली ही मीटिंग में इस खिलाड़ी को दी थी सलाह

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 25, 2023, 03:03 PM IST

इशांत शर्मा ने विराट कोहली के साथ अपनी पहली मुलाकात को लेकर एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने कहा कि वह पहली बार अंडर-17 कैंप में मिले थे। इशांत ने कहा जब मैं उनसे पहले मिला था तो वह पहले से ही लोकप्रिय हो चुके थे और अंडर-19 खेल चुके थे।

Image

विराट कोहली (साभार-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट और इशांत की पहली मुलाकात
  • इशांत ने शेयर किया मजेदार किस्सा
  • अंडर-17 कैंप के दौरान मिले थे दोनों

विराट कोहली और इशांत शर्मा ने एक ही साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया था। दोनों एक दूसरे को अंडर-17 से जानते हैं और अपनी टीम दिल्ली के लिए खेलते हैं। हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को दिए गए एक इंटरव्यू में इशांत ने विराट से अपने खास मुलाकात के बारे में बात की है।

अंडर-17 कैंप में मिले थे विराट और इशांत

Beer Biceps पॉडकास्ट में बोलते हुए 34 साल के इस गेंदबाज ने विराट के साथ अपने अंडर-17 कैंप के दिनों को याद करते हुए कहा 'मैं पहली बार उनसे अंडर-17 ट्रायल्स में मिला। मुझे याद है मेरा लोअर थोड़ा छोटा था। वह अंडर-19 खेल चुके थे और मैंने उनका नाम बहुत सुना था। सभी कहते थे कि विरू लौट आया है। हमारा मुकाबला वेस्ट दिल्ली क्रिकेट एकेडमी से था और उसने मेरी गेंद पर खूब रन बनाए थे। विकेट नजफगढ़ की रोड की तरह था।

विराट से पहली मुलाकात पर इशांत शर्मा ने कहा कि मेरा सेलेक्शन अंडर-17 ट्रायल्स में हो गया था। वहीं मैं उनसे व्यक्तिगत्त रुप से मिला था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में मुझसे कहा 'भाई लोअर तो ले ले अपने साइज का। मैं उस वक्त बेहद शर्मीला हुआ करता था। मेरे पिता कहा करते थे कम कम रणजी खेला जिससे सरकार नौकरी लगे। किसी न नहीं सोचा था कि एक दिन मैं भारत के लिए खेलूंगा।

लंबे वक्त से टीम से दूर हैं इशांत

इशांत शर्मा लंबे वक्त से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2021 में और वनडे मैच 2016 में खेला था। वह हालिया आईपीएल 2023 का हिस्सा थे, जहां उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी। उन्होंने इस सीजन 8 मैच खेले थे, जहां उन्होंने 8.24 की इकोनॉमी से 10 विकेट चटकाए थे।
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article