रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) को अंपायर से बहस करने की सजा मिली है। गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच सोमवार रात खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में विराट कोहली आउट हुए लेकिन उनका लगा कि वो नो-बॉल थी, विराट अंपायर के आउट दिए जाने से नाखुश थे और उनसे बहस भी की। इसको लेकर अब विराट कोहली के खिलाफ एक्शन लिया गया है।
आरसीबी और केकेआर मैच के दौरान जब बैंगलोर की टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तभी विराट कोहली को हर्षित राणा ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया। लेकिन विराट ने सवाल उठाया कि ये नो-बॉल थी। विराट ने रिव्यू लिया लेकिन टीवी अंपायर ने भी विराट को आउट घोषित कर दिया जिस बीच अंपायर से भी विराट कोहली की बहस होती देखी गई।
विराट को वापस पवेलियन लौटना पड़ा लेकिन अब खबर आई है कि इस हरकत के लिए उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत हिस्सा काटने का फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि इसी मैच में धीमी ओवर गति के चलते आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी पर भी 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है।
मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रनों का लक्ष्य दिया था। बैंगलोर की टीम विल जैक्स और रजत पाटीदार के अर्धशतकों के दम पर अंतिम क्षणों तक पहुंच भी गई थी। फिर इस रोमांचक अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर बैंगलोर की टीम चूक गई और सिर्फ 1 रन मैच गंवा दिया।
