क्रिकेट

IND vs ENG: क्या इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे विराट कोहली? नेट्स में बॉलिंग प्रेक्टिस का वीडियो वायरल

Virat Kohli Bowling practice: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले टीम इंडिया ने प्रेक्टिस सेशन आयोजित किया। इसमें विराट कोहली एक अलग अंदाज में नजर आए।

Image

विराट कोहली (फोटो- Indian cricket team instagram)

Virat Kohli Bowling practice:आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के पहले पांच मैचों में पांच जीत हासिल करने के बाद भारत अपने छठे मैच में गत चैंपियन इंग्लैंड से भिड़ेगा। दोनों सितारों से सजी टीमों के बीच मैच रविवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। इस मैच से पहले भारतीय टीम ने लखनऊ में प्रेक्टिस सेशन आयोजित किया जिसमें एक खास नजारा देखने को मिला।

रविवार को इंग्लैंड पर जीत वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में भारत की जगह लगभग पक्की कर देगी और जोस बटलर की अगुवाई वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर भी हो जाएगी। अब तक खेले गए पांच मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ इंग्लैंड अंक तालिका में 9वें स्थान पर मौजूद है।

विराट कोहली ने की बॉलिंग प्रेक्टिस

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या की कमी खलेगी। हार्दिक की अनुपस्थिति में भारत कीवी टीम के खिलाफ केवल पांच गेंदबाजी विकल्पों के साथ खेला और इसी संभावना को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए भारतीय टीम प्रबंधन विराट कोहली को पार्ट टाइम गेंदबाजी विकल्प के तौर पर तैयार कर रहा है। भारत के नेट सत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें कोहली को गेंदबाजी की तैयारी करते देखा जा सकता है। इसमें शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव भी बॉलिंग करते दिखाए गए हैं। कोहली, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हार्दिक के शेष ओवर को पूरा करने के लिए तीन गेंदें फेंकी थीं, एक नियमित गेंदबाज नहीं हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर कुछ ओवर फेंक सकते हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे हार्दिक

बता दें कि हार्दिक पांड्या भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच में चोटिल हो गए थे। इस चोट के चलते वे न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे। हार्दिक की इंग्लैंड के खिलाफ मैच में वापसी की उम्मीद थी लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो उनके लिगामेंट फट गया है और वे अगले दो मैचों से भी बाहर हो सकते हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article