SA vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 214 रन से हराकर डरबन टेस्ट जीत लिया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा का विजय रथ रुक गया है जो कप्तानी संभालने के बाद एक भी मुकाबला नहीं हारे थे। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 421 रन बनाने थे, लेकिन जोश हेजलवुड के शानदार गेंदबाजी के सामने पूरी टीम 206 रन बनाकर ढेर हो गई। साउथ अफ्रीका की ओर से एकमात्र लड़ाई एडेन मार्करम ने लड़ी जो 237 गेंद में 75 रन बनाकर आउट हुए। 9वें विकेट के तौर पर जैसे ही मार्करम आउट हुए, साउथ अफ्रीका क उम्मीद खत्म हो गई। हेजलवुड ने मैच में 8 विकेट चटकाए।
बल्लेबाजी में दिखा रेनशॉ का शो
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में मैट रेनशॉ के शानदार 190 रन की पारी के दम पर 390 रन बनाए। रेनशॉ के अलावा पैट कमिंस ने 43 और मार्नल लाबुशेन ने 37 रन की पारी खेली। 390 रन के जवाब में साउथ अफ्रीका की पहली पारी केवल 284 रन बनाकर ढेर हो गई। साउथ अफ्रीका की ओर से पहली पारी में कोई भी बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी नहीं खेल पाया। साउथ अफ्रीका के 7 बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वे इसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। सर्वाधिक 49 रन की पारी डेविड बेडिंघम ने खेली।
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बनाए 314 रन
पहली पारी में 96 रन की अहम बढ़त हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में भी मैट रेनशॉ के 82 रन की इनिंग के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और साउथ अफ्रीका के सामने 421 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा।
दूसरी पारी में भी फेल अफ्रीकी बल्लेबाज
421 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 7 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। हेजलवुड ने रियान रिकेल्टन को आउट कर साउथ अफ्रीका को पहला झटका दिया। दूसरे विकेट के लिए एडेन मार्करम और डेविड बेडिंघम ने 66 रनों की साझेदारी की लेकिन उसके बाद कोई भी बल्लेबाज मार्करम का साथ नहीं निभा पाया। नतीजा जैसे ही मार्करम 75 रन की पारी खेलकर 9वें विकेट के तौर पर आउट हुए, अफ्रीका की हार पर मुहर लग गई।
रुक गया बावुमा की जीत का रिकॉर्ड
टेस्ट कप्तान के तौर पर बुमराह के लगातार 12 मैच में अजेय होने के रिकॉर्ड पर भी ब्रेक लग गया। 2022-23 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हुआ जीत का सिलसिला 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डरबन टेस्ट में रुक गया। बावुमा की कप्तानी में अफ्रीका ने 11 मैच में जीत दर्ज किया जबकि एक मैच ड्रॉ रहा।
