क्रिकेट

क्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे? विराट कोहली ने दिया कड़क बयान, रख दी बड़ी शर्त; आखिर स्टंप माइक पर क्या कह दिया

Virat Kohli On ODI World Cup 2026: विराट कोहली वनडे विश्व कप 2027 में खेलेंगे या नहीं, अब ये बड़ा सवाल बनता जा रहा है। उन्होंने क्या कुछ कहा है इस बारे में और आईपीएल मैच के दौरान स्टंप माइक ने कोहली की कौन सी ऐसी बात कैद कर ली जो चर्चा में आ गई है।

Image

विराट कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर दिया बड़ा बयान

Photo : AP

Virat Kohli On ODI World Cup 2027: विराट कोहली अगले साल होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 में खेलेंगे या फिर अपना फैसला पलट देंगे, इस पर अभी तक कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर कुछ बातें दो टूक कह दी हैं। उन्होंने क्या कुछ कहा, यहां जानते हैं।

विराट कोहली ने टी20 विश्व कप 2024 के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उसके बाद उन्होंने अचानक टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कहकर सबको चौंका दिया। यानी अब वो सिर्फ आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वनडे फॉर्मेट (50 ओवर) में ही खेलते हैं। ऐसे में सभी को इंतजार है अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का जहां विराट कोहली और रोहित शर्मा के खेलने की उम्मीद की जा रही है। रोहित ने अब तक इस पर चुप्पी साधी हुई है, लेकिन विराट ने इसको लेकर कुछ बातें जरूर साफ कर दी हैं।

विराट ने वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर रख दी शर्त

विराट कोहली ने विश्व कप 2027 में खेलने की संभावनाओं को लेकर कहा है, "अगर मैं उस माहौल में कुछ सकारात्मक योगदान दे सकता हूं जहां मैं हूं, और अगर उस माहौल को लगता है कि मैं ऐसा कर सकता हूं, तो मैं दिखूंगा। लेकिन अगर मुझे यह महसूस कराया जाता है कि मुझे अपनी योग्यता और मूल्य साबित करने की जरूरत है, तो मैं अब उस जगह पर नहीं हूं। अगर मुझे अपनी कीमत साबित करनी है, तो वह जगह मेरे लिए नहीं है।"

ऐसा क्या बोल गए विराट, IPL स्टंप माइक में आवाज हो गई कैद

इधर, दूसरी तरफ आईपीएल के दौरान एक चर्चा वायरल हो रही है जिसके मुताबिक कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने बल्लेबाजी के दौरान कुछ ऐसा कह दिया जो स्टंप माइक में कैद हो गया और बाद में उनके शब्द वायरल हो गए। इसमें वो केकेआर के अनुभवी खिलाड़ी मनीष पांडे से बातचीत कर रहे थे, तभी वो कहते हैं, "हां, अभी और मारूंगा देख, अब तो इंडिया के लिए थोड़ी ना खेलना है, अब तो हर शॉट लगेगा।"

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article