क्रिकेट

IPL 2024: CSK के खिलाफ विराट कोहली ने की गब्बर के साथ की स्पेशल क्लब में एंट्री

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 22, 2024, 09:49 PM IST

दो महीने लंबे अंतराल के बाद मैदान में लौटे विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शिखर धवन के साथ आईपीएल के एक स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली है।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते विराट कोहली (साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली ने सीएसके के खिलाफ पूरे किए 1 हजार रन
  • शिखर धवन के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज
  • सीएसके के खिलाफ 32वें मैच में हासिल की ये उपलब्धि

Virat Kohli, 1000 Runs against CSK: दो महीने लंबे अंतराल के बाद मैदान में वापसी करते ही विराट कोहली ने आईपीएल 2024 के उद्धाटन मुकाबले में दो बड़ी उपलब्धि हासिल कर लीं। 21 रन की पारी के दौरान विराट ने जैसे ही 6 रन का आंकड़ा छुते ही टी20 में 12 हजार रन पूरे कर लिए। इसके बाद उन्होंने जैसे ही 15 रन के आंकड़े को पार किया वो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक हजार रन पूरे करने वाले दूसरे प्लेयर भी बने।

32वें मैच में सीएसके के खिलाफ बने एक हजारी

विराट कोहली ने चेन्नई के खिलाफ आईपीएल में एक हजार रन 32वें मैच की 31वीं बार बल्लेबाजी करते हुए हासिल की। विराट कोहली के नाम सीएसके के खिलाफ 1006 रन हो गए हैं। ये रन उन्होंने 37,25 के औसत और 124.96 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इस दौरान विराट के बल्ले से 9 अर्धशतक निकले। चेन्नई के खिलाफ विराट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 90 रन रहा।

धवन बने थे सीएसके के खिलाफ पहले एक हजारी

विराट से पहले ये सीएसके के खिलाफ एक हजार रन शिखर धवन बना सके थे। विराट कोहली की अब धवन के साथ स्पेशल क्लब में एंट्री हो गई है। धवन ने सीएसके के खिलाफ 29 मैच की 29 पारियों में 5 बार नाबाद रहते हुए 131.79 के औसत और 44.04 के स्ट्राइक रेट से 1057 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं। चेन्नई के खिलाफ नाबाद 101* रन शिखर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article