क्रिकेट

चोटिल वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से बाहर, विपराज निगम लेंगे जगह

चक्रवर्ती अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज के पहले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें पूर्ण फिटनेस हासिल करने में अभी कुछ समय लगने की संभावना है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करने वाले 22 वर्षीय निगम ने अब तक लीग में 19 मैच खेले हैं और 13 विकेट लिए हैं।

Image

विप्रज निगम ने वरुण चक्रवर्ती को किया रिप्लेस। फोटो- IPL

स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। अनुभवी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती बाजू में खिंचाव के कारण एशियाई खेलों से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। उनकी जगह लेग स्पिन ऑलराउंडर विपराज निगम को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

एशियाई खेल 19 सितंबर को जापान के आइची-नागोया में शुरू होंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, वरुण अनिश्चितकाल के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। विपराज निगम और कुलदीप यादव के रूप में हमारे पास दो विकल्प थे। कुलदीप इस महीने के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे श्रृंखला खेलेंगे।

अफगानिस्तान के खिलाफ लगी चोट

चक्रवर्ती अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज के पहले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें पूर्ण फिटनेस हासिल करने में अभी कुछ समय लगने की संभावना है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करने वाले 22 वर्षीय निगम ने अब तक लीग में 19 मैच खेले हैं और 13 विकेट लिए हैं।

आईपीएल में निगम ने किया है दमदार प्रदर्शन

इस 21 वर्षीय इस खिलाड़ी ने लंबे शॉट लगाने की अपनी काबिलियत का भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में लगभग 176 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। एशियाई खेलों में मेंस की क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से शुरू होगी। भारत क्वार्टर फाइनल से शुरुआत करेगा।

जांच के लिए भेजा गया बेंगलुरु

चक्रवर्ती का नाम वापस लेना भारत के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि यह 35 वर्षीय खिलाड़ी अफगानिस्तान सीरीज से पहले मांसपेशियों में खिंचाव से उबरने के बाद राष्ट्रीय टीम में वापस लौटा था। पहले टी20 मैच के बाद वह असहज महसूस कर रहे थे। इसके बाद उन्हें आगे की जांच के लिए उन्हें बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में वापस भेज दिया गया।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article