क्रिकेट

विदर्भ बना घरेलू वनडे क्रिकेट का नया शहंशाह, विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में सौराष्ट्र को पटखनी देकर रचा इतिहास

सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अथर्व तायडे के शतक और यश राठौड़ के अर्धशतक की मदद से 8 विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए थे। जीत के लिए सौराष्ट्र को 318 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम 48.5 ओवर में 279 पर सिमट गई।

Vidarbha

विदर्भ ने जीता विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब

बेंगलुरु, आईएएनएस। विदर्भ की टीम विजय हजारे ट्रॉफी की नई चैंपियन बन गई है। विदर्भ ने पहली बार ये टूर्नामेंट जीता है। रविवार को बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में खेले गए फाइनल मुकाबले में विदर्भ ने सौराष्ट्र को 38 रन से हराया। जीत के लिए सौराष्ट्र को 318 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम 48.5 ओवर में 279 पर सिमट गई।

सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अथर्व तायडे के शतक और यश राठौड़ के अर्धशतक की मदद से 8 विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए थे। पारी की शुरुआत करने आए अथर्व तायडे ने 118 गेंद पर 3 छक्के और 15 चौकों की मदद से 128 रन की पारी खेली थी।

यश के साथ हुई 133 रन की साझेदारी

यश राठौड़ ने 61 गेंद पर 2 छक्के और 2 चौके लगाते हुए 54 रन बनाए थे। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी हुई। अमन मोखाड़े ने 33 और रविकुमार समर्थ ने 25 रन बनाए। सौराष्ट्र के लिए अंकुर पंवार ने 4 विकेट लिए थे। चेतन सकारिया और चिराग जानी ने 2-2 विकेट लिए।

यश ठाकुर ने झटके चार विकेट

318 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की पूरी टीम 48.5 ओवर में 279 रन पर सिमट गई और 38 रन से खिताब जीतने का मौका चूक गई। सौराष्ट्र के लिए प्रेरक मांकड़ ने 92 गेंद पर 88 और चिराग जानी ने 63 गेंद पर 64 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाजों की असफलता टीम की हार का कारण बनी।

चूक गया सौराष्ट्र

विदर्भ के लिए यश ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9.5 ओवर में 50 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट लिए। नचिकेत भूटे ने 3, दर्शन नालकंडे ने 2, और हर्ष दूबे ने 1 विकेट लिए। सौराष्ट्र तीसरी बार खिताब जीतने का मौका चूक गया। पूर्व में टीम 2007-2008 और 2022-23 में खिताब जीत चुकी है।

उमेश कुमार
उमेश कुमार author

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से... और देखें

End of Article