क्रिकेट

उम्मीद पर खरे नहीं उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच में बनाए कुल इतने रन

ऑस्ट्रेलिया में खेली गई वनडे सीरीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई घरेलू वनडे सीरीज में रोहित का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। इसके चलते रोहित शर्मा से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालांकि, रोहित शर्मा ने पूरी सीरीज में फ्लॉप रहे।

Image

न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित का शर्मनाक प्रदर्शन

नई दिल्ली, आईएएनएस। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज बेहद निराशाजनक रही। रोहित सीरीज के तीनों ही मैच में फ्लॉप साबित हुए। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा के वनडे करियर पर सवाल उठे थे।

ऑस्ट्रेलिया में खेली गई वनडे सीरीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई घरेलू वनडे सीरीज में रोहित का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में 8, 73 और 121 की पारी खेलकर वे प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में रोहित ने 57, 14 और 75 रन की पारी खेल अपनी जोरदार फॉर्म के संकेत दिए थे।

उम्मीद पर खरे नहीं उतरे रोहित

न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में भी रोहित शर्मा से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन हर मैच में अच्छी शुरुआत के बाद भी वह बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं रहे। तीनों मैचों में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया। रोहित ने पहले वनडे में 26, दूसरे वनडे में 24 और तीसरे वनडे में 11 रन बनाए हैं। रोहित ने सीरीज में कुल 61 रन बनाए।

इंग्लैंड दौरे तक रहेगी चर्चा

इस सीरीज में रोहित के निराशाजनक प्रदर्शन ने उनके आलोचकों को उनके खिलाफ बोलने का एक मौका दे दिया है। रोहित के फॉर्म पर इंग्लैंड में जुलाई में होने वाली अगली वनडे सीरीज तक चर्चा बनी रहेगी। रोहित शर्मा एक कप्तान और बल्लेबाज के रूप में भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम हैं।

रोहित का वनडे करियर

भारत को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जिताने वाले रोहित ने वनडे फॉर्मेट में अब तक खेले 282 मैचों की 274 पारियों में 33 शतक और 61 अर्धशतक की मदद से 11,577 रन बनाए हैं। पूर्व कप्तान टेस्ट और टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article