क्रिकेट

Irani Cup: रेस्ट ऑफ इंडिया को हराकर तीसरी बार ईरानी कप का चैंपियन बना विदर्भ

विदर्भ ने ईरानी कप जीत लिया है। यह तीसरा मौका है जब विदर्भ ने यह ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले विदर्भ ने 2017/18 और 2018/19 में ट्रॉफी अपने नाम की थी। विदर्भ की दूसरी पारी कप्तान आकाश वाडेकर ने सर्वाधिक 36 रन बनाए, जबकि दर्शन नालकंडे ने 35 रन की पारी खेली।

Image

Irani Cup: रेस्ट ऑफ इंडिया को हराकर तीसरी बार ईरानी कप का चैंपियन बना विदर्भ

विदर्भ ने रेस्ट ऑफ इंडिया को 93 रन से शिकस्त देकर तीसरी बार ईरानी कप खिताब अपने नाम कर लिया है। इससे पहले विदर्भ ने 2017/18 और 2018/19 में ट्रॉफी अपने नाम की थी। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 342 रन बनाए। इस टीम के लिए अथर्व तायडे ने सर्वाधिक 143 रन बनाए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 15 चौके शामिल रहे। वहीं, यश राठौड़ ने 153 गेंदों में 91 रन की पारी खेली।

विपक्षी टीम से आकाश दीप और मानव सुथर को 3-3 सफलताएं हाथ लगीं, जबकि सारांश जैन ने 2 विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में रेस्ट ऑफ इंडिया अपनी पहली पारी में सिर्फ 214 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने सर्वाधिक 66 रन बनाए, जबकि सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने 52 रन की पारी खेली। विदर्भ की ओर से यश ठाकुर ने 4 विकेट चटकाए, जबकि हर्ष दुबे और पार्थ रेखाडे को 2-2 सफलताएं मिलीं। विदर्भ के पास पहली पारी के आधार पर 128 रन की बढ़त थी। इस टीम ने अपनी दूसरी पारी में 232 रन बनाते हुए रेस्ट ऑफ इंडिया को जीत के लिए 361 रन का टारगेट दिया।

विदर्भ की दूसरी पारी कप्तान आकाश वाडेकर ने सर्वाधिक 36 रन बनाए, जबकि दर्शन नालकंडे ने 35 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से अंशुल कंबोज को सर्वाधिक 4 विकेट हाथ लगे, जबकि सारांश जैन, मानव सुथर और गुरनूर बरार ने 2-2 सफलताएं प्राप्त कीं। 361 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम को महज 16 के स्कोर पर आर्यन जुयाल (6) के रूप में शुरुआती झटका लगा।

इसके बाद टीम ने 133 रन तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। यहां से यश ढुल ने मानव सुथर के साथ पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 104 रन जुटाए। ढुल ने 92 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि मानव सुथर ने नाबाद 56 रन जुटाए, लेकिन टीम को 267 रन से आगे लेकर नहीं जा सके। विदर्भ की तरफ से इस पारी में हर्ष दुबे ने 4 विकेट हासिल किए, जबकि आदित्य ठाकरे और यश ठाकुर को 2-2 सफलताएं प्राप्त हुईं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article