क्रिकेट

IPL 2026: लारा को आइडियल मानने वाले वैभव सूर्यवंशी तोड़ना चाहते हैं क्रिस गेल का 13 साल पुराना रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के लिए अपना गोल सेट कर लिया है। नमन अवॉर्ड कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बातचीत करते हुए बताया कि वह किन लक्ष्यों के साथ इस बार आईपीएल में उतरेंगे।

Image

वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

IPL 2026: आईपीएल 2025 की सबसे खूबसूरत चीज अगर आरसीबी के ट्रॉफी का इंतजार खत्म होना था तो उसनें चार चांद लगाया था 14 साल के बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने जिन्होंने केवल 7 मैच में ही अपने नाम कई ऐसे रिकॉर्ड कर लिए जो बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाए। वैभव ने आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ते हुए 36 की औसत से 7 पारी में 206.56 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 18 चौके और 24 छक्के लगाए थे।

यही कारण है कि आईपीएल 2026 में जितनी उत्सुकता संजू सैमसन को येलो जर्सी में देखने की है, उससे कहीं ज्यादा कोतुहल इस बात को लेकर है कि अगर 7 मैच में वैभव अपनी छाप छोड़ सकते हैं तो क्या होगा अगर वह पूरा सीजन बिना एक भी मैच गंवाए खेलें। वैभव को इस बात का इतना ही इंतजार है। वैभव ने आईपीएल 2026 को लेकर अपनी प्लानिंग भी बता दी है। इस बार वैभव को आईपीएल के सभी मैच खेलने का मौका मिल सकता है।

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के गोल

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपन गोल सेट कर लिया है। लारा को अपना आइडियल मानने वाले वैभव गेल के रिकॉर्ड के पीछे पड़े हैं। वैभव ने बताया कि उनका पहला लक्ष्य अपनी टीम को ट्रॉफी जितवाना होगा। राजस्थान रॉयल्स ने अपनी एकमात्र आईपीएल ट्रॉफी साल 2008 में चेन्नई को हराकर जीती थी, तब से इंतजार काफी लंबा हो गया है। इसके अलावा वैभव के निशाने पर क्रिस गेल का रिकॉर्ड है। आईपीएल के सबसे बड़े एंटरटेनर क्रिस गेल ने साल 2013 में आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली थी। उन्होंने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ केवल 66 गेंद में 175 रन की पारी खेली थी। इस मैच को बेंगलुरु ने 130 रन से अपने नाम किया था। वैभव सूर्यवंशी क्रिस गेल का यही रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं। हालांकि, उनके निशाने पर 6 गेंद में 6 छक्के और सबसे तेज आईपीएल शतक का रिकॉर्ड भी है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article