क्रिकेट

वनडे क्रिकेट में 40 ओवरः ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ियों ने दिया नया सुझाव

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 03:32 PM IST

Usman Khawaja and Adam Zampa recommend major changes in ODI cricket: वनडे क्रिकेट पिछले काफी समय से लोकप्रियता के मामले में टी20 के आगे फीका पड़ता दिख रहा है और ऐसे में इस फॉर्मेट को बंद करने तक की सलाह दी जाने लगी। अब दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अलग सुझाव दिए हैं।

Image

उस्मान ख्वाजा (ICC)

पिछलेे कुछ समय से जैसे-जैसेे टी20 क्रिकेट की लोकप्रियता में उछाल आया है और साथ ही उसके मैचों की संख्या भी बढ़ी तो कई दिग्गजों ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला ले लिया। इसके बाद से लगातार 50 ओवर प्रारूप को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस फेहरिस्त में ताजा नाम ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का है, जिन्होंने सुझाव दिया है कि वनडे क्रिकेट में ओवर घटाकर 40 कर देने चाहिए।

जहां कुछ लोगों ने वनडे क्रिकेट को समाप्त करने की बात भी कही, वहीं उस्मान ख्वाजा ने इससे अलग सुझाव दिया है। उनके मुताबिक वो 50 ओवरों के प्रारूप को खत्म करने के पक्ष में नहीं है लेकिन वो और उनके साथी एडम जंपा इसमें कुछ बदलाव जरूर चाहते हैं। इंग्लैंड में 40 ओवरों के मैच खेले जाते हैं और ख्वाजा का मानना है कि ओवर की संख्या कम करना उचित होगा।

ख्वाजा ने एबीसी स्पोर्ट से कहा, ‘‘अब 50 ओवरों का मैच थोड़ा लंबा लगता है। अगर यह 40 ओवर का होगा 25 ओवर होने पर खिलाड़ी सोचेंगे कि अब केवल 15 ओवर बचे हैं और वह उसी तरह से अपने खेल में बदलाव करेंगे।’’

जंपा ने भी ख्वाजा की हां में हां मिलाते हुए कहा कि 50 ओवरों के प्रारूप को दिलचस्प बनाने के लिए इसमें कुछ बदलाव करने जरूरी हैं। जंपा ने कहा,‘‘या तो ओवरों की संख्या कम की जाए या इसमें कुछ और बदलाव किए जाएं जिससे यह दिलचस्प बना रहे।’’

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article