क्रिकेट

पाकिस्तानी गेंदबाज ने तोड़ दिया 17 साल पुराना आईपीएल रिकॉर्ड

पाकिस्तान के गेंदबाज उसामा मीर ने नेशनल टी20 कप में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस स्पेल के दम पर आईपीएल का 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। टी20 क्रिकेट में अब वह पाकिस्तान की ओर से सबसे अच्छा स्पेल डालने वाले गेंदबाज बन गए।

Image

उस्मान मीर (साभार-X)

आईपीएल 2026 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी है। इस बार आईपीएल का सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। इससे पहले पाकिस्तान के गेंदबाज ने इस टूर्नामेंट का 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने यह रिकॉर्ड गेंदबाजी में नेशनल टी20 कप टूर्नामेंट के दौरान लाहौर रीजन ब्लूज के खिलाफ मैच में तोड़ा है। उनके इस दमदार स्पेल के दम पर उनकी टीम 110 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही। इस मुकाबले में उसामा मीर ने एक ऐसी स्पेल डाली जिसने उन्हें पाकिस्तान का बेस्ट टी20 गेंदबाज बना दिया।

लाहौर रीजन ब्लूज के खिलाफ चमके उस्मान

नेशनल टी20 कप के 11वें मैच में उस्मान मीर ने लाहौर रीजन ब्लूज के खिलाफ यह स्पेल डाली। सियालकोट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लाहौर रीजन की टीम जब 210 रन का पीछा करने उतरी तो पूरी टीम केवल 14.2 ओवर में 100 रन पर ढेर हो गई। सियालकोट की ओर से खेल रहे उस्मान मीर ने 3.2 ओवर की गेंदबाजी में केवल 8 रन देकर 6 विकेट चटकाए।

टूट गया 17 साल पुराना रिकॉर्ड

इस स्पेल के दम पर उस्मान ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह किसी पाकिस्तानी गेंदबाज का टी20 क्रिकेट में सबसे बेस्ट स्पेल है। उस्मान ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर का रिकॉर्ड तोड़ा। सोहेल तनवीर ने यह रिकॉर्ड 17 साल पहले आईपीएल में बनाया था। उन्होंने आईपीएल के पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 14 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। टी20 क्रिकेट में वह 6 विकेट लेने वाले 5वें पाकिस्तानी गेंदबाज हैं।

टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान की बेस्ट बॉलिंगउसामा मीर (सियालकोट) - 8 विकेट पर 6 विकेट बनाम लाहौर ब्लूज़, 2026

सोहेल तनवीर (राजस्थान रॉयल्स) - 14 रन देकर 6 विकेट बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 2008

मोहम्मद इमरान (पेशावर) - 16 रन देकर 6 विकेट बनाम रावलपिंडी, 2023

मोहम्मद आमिर (खुलना टाइगर्स) - 17 रन देकर 6 विकेट बनाम राजशाही रॉयल्स, 2020

फहीम अशरफ (इस्लामाबाद यूनाइटेड) - 19 रन देकर 6 विकेट बनाम लाहौर कलंदर्स, 2019.

उसामा मीर का अंतरराष्ट्रीय करियर-

2023 में पाकिस्तान की ओर से अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले उसामा ने अपनी टीम के लिए 12 वनडे और 5 टी20 खेले हैं। 12 वनडे में उन्होंने 15 जबकि 5 टी20 में 5 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला अप्रैल 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article